इसकी प्रतिदिन की कीमत देखें तो यह रोजाना 1.82 रुपये के खर्च में आता है।
यह प्लान ग्राहक को 51 रुपये में लगभग महीने भर की वैलिडिटी प्रदान करता है।
BSNL अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद सस्ता प्लान लेकर आई है। देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने Jio, Airtel जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को मात देने के लिए बहुत ही सस्ता प्रीपेड प्लान अपने ग्राहकों के लिए पेश किया है। यह यूजर को अफॉर्डेबल प्राइस में कमाल के बेनिफिट्स देता है। महंगे होते मोबाइल रीचार्ज प्लान्स के बीच यह नया प्लान एक राहत का काम कर सकता है। आइए जानते हैं प्लान कितने रुपये में आता है, और कौन से बेनिफिट्स इसमें मिलते हैं।
BSNL Rs 51 Plan
भारत संचार निगम लिमिटिड ने अपने ग्राहकों के लिए नया 51 रुपये वाला प्लान पेश किया है। यह प्लान ग्राहक को 51 रुपये में लगभग महीने भर की वैलिडिटी प्रदान करता है। इसी के साथ प्लान में डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है। यानी यह प्लान यूजर को 56GB का डेटा केवल 51 रुपये में देता है। इसी के साथ ग्राहक को इस प्लान में रोजाना 100 SMS भी दिए जाते हैं। सबसे खास बात, यह एक अनलिमिटिड प्लान है जिसमें वॉइस के लिए कोई सीमा नहीं है।
कंपनी का यह प्लान असीमित वॉइस कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है जो 28 दिनों तक वैध रहता है। यानी महीनेभर आप अपने करीबियों से जितना चाहें उतनी बातें कर सकते हैं। लेकिन यह प्लान एक FRC प्लान है। यह पुराने ग्राहकों के लिए काम नहीं करेगा। BSNL ने 51 रुपये वाला प्लान FRC प्लान यानी पहले रीचार्ज प्लान के तौर पर पेश किया है। पुराने ग्राहकों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। जो नए यूजर बीएसएनएल में जुड़ते हैं, उन्हीं के लिए यह लागू होगा।
प्लान काफी सस्ते में पेश किया गया है। अगर इसकी प्रतिदिन की कीमत देखें तो यह रोजाना 1.82 रुपये के खर्च में आता है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से जाकर इसे एक्टिवेट किया जा सकता है। कंपनी इसके अलावा कई और ऐसे प्लान पेश करती है जो नए ग्राहकों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इनमें 24 दिनों की वैधता वाला प्लान भी शामिल है जिसमें रोजाना बेसिस पर 1GB डेटा दिया जाता है। सभी प्लान्स की जानकारी आप BSNL की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी