बीएसएनएल का नया अनलिमिटेड प्रीपेड पैक 99 रुपये में

बीएसएनएल ने कैलकटा टेलीकॉम सर्कल में 99 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान 26 दिन की वैधता के साथ आएगा, जिसमें यूज़र को दिल्ली और मुंबई छोड़कर असीमित वॉयस कॉल (रोमिंग में भी) सेवा मिलेगी। कैलकटा टेलीफोन्स के सीजीएम एसपी त्रिपाठी ने बताया, ''4जी सेवा शुरू करने से पहले बीएसएनेल 2100 मेगाहर्ट्ज़ स्पेकट्रम बैंड पर भी तेज़ी से काम कर रही है।''

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 फरवरी 2018 12:53 IST
ख़ास बातें
  • बीएसएनएल 99 रुपये में लाई अनलिमिटेड प्लान
  • 99 रुपये के अलावा भी फायदेमंद प्लान किए हैं शामिल
  • किस प्लान में है कितना फायदा, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
 सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने नए किफायती प्लान के साथ जियो से मुकाबला करने को तैयार दिख रही है। बीएसएनएल ने कैलकटा टेलीकॉम सर्कल में 99 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान 26 दिन की वैधता के साथ आएगा, जिसमें यूज़र को दिल्ली और मुंबई छोड़कर असीमित वॉयस कॉल (रोमिंग में भी) सेवा मिलेगी। कैलकटा टेलीफोन्स के सीजीएम एसपी त्रिपाठी ने बताया, ''4जी सेवा शुरू करने से पहले बीएसएनेल 2100 मेगाहर्ट्ज़ स्पेकट्रम बैंड पर भी तेज़ी से काम कर रही है। इसके इसी साल मार्च तक शुरू होने की संभावना है।''  

उन्होंने बताया कि उपकरण तैयार हैं और नई स्पेक्ट्रम सेवा जल्द ही शुरू हो जाएगी। कहा गया है कि 4जी सेवा 650 टावर के ज़रिए देश के विभिन्न हिस्सों में जल्द शुरू हो सकती है। त्रिपाठी के मुताबिक, 99 रुपये वाले प्लान के साथ-साथ कंपनी ने 319 रुपये का प्लान भी उतारा है, जिसकी वैधता 90 दिन के लिए होगी। यह प्लान भी 99 रुपये वाले प्लान की तरह असीमित वॉयस कॉल सेवा के साथ आएगा।

बता दें कि कंपनी का 999 रुपये वाला प्लान 181 दिनों के लिए असीमित कॉल के साथ 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मुहैया करवाएगा। त्रिपाठी का कहना है कि साल 2018-19 में कंपनी की सेवाएं और बेहतर होने जा रही हैं। कंपनी के अधिकारियों ने बताया, वर्तमान राजकोषीय सत्र में कंपनी 510 से 550 करोड़ के बीच रेवेन्यू हासिल करने की उम्मीद कर रही है। कंपनी 3,00 करोड़ के रूप में तमाम रिटेल ग्राहकों, संस्थाओं से वसूली करके हासिल करने का मन बना चुकी है। 

ध्यान रहे, इससे पहले बीएसएनएल ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 'मैक्सिमम' प्लान उतारा था, जो 999 रुपये के रीचार्ज में 365 दिन की वैधता के साथ 1 जीबी डेटा प्रतिदिन देगा। इसके अतिरिक्त यूज़र 181 दिन तक असीमित लोकल व एसटीडी कॉल का लाभ इस प्लान के ज़रिए उठा पाएंगे। बता दें कि नए बीएसएनएल प्रीपेड प्लान जम्मू कश्मीर और असम को छोड़कर सभी सर्कल में लागू होंगे।

हालांकि, पूरे 1 साल की वैधता के साथ आ रहे मैक्समम प्लान में 181 दिन के बाद कुछ बदलाव ज़रूर होते हैं। डेटा का लाभ जहां प्रतिदिन 1 जीबी मिलता है, वहीं सीमा समाप्त होने के बाद रफ्तार 40 केबीपीएस  पर सीमित हो जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो सभी लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल का लाभ (दिल्ली और मुंबई को छोड़कर सभी सर्कल में) मिलेगा। दिल्ली और मुंबई के लिए वॉयस कॉल 60 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज की जाएंगी। यह टैरिफ 181 दिन के बाद बदल जाता है। फिर इसके ज़रिए होम व रोमिंग कॉल 60 पैसे प्रति मिनट की दर्ज से चार्ज की जाने लगेंगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 4G, BSNL, BSNL Packs, India, Telecom

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  2. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  3. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.