BSNL ने दी ग्राहकों को राहत, अगले तीन महीने ज़ारी रहेगी रविवार को मुफ्त कॉल सेवा

अगले तीन महीने तक लैंडलाइन यूज़र रविवार को मुफ्त कॉलिंग का आनंद लेना जारी रख पाएंगे। कंपनी का यह कदम ज्यादा से ज्यादा यूज़र को लैंडलाइन सेवा से जोड़े रखने में सहायक साबित हो सकता है। बता दें कि कंपनी साल 2016 से अपने लैंडलाइन, कॉम्बो और एफटीटीएच ब्रॉडबैंड यूज़र के लिए 'रविवार को मुफ्त कॉलिंग' सेवा मुहैया करवाती आई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 फरवरी 2018 17:58 IST
ख़ास बातें
  • अगले 3 महीने तक रविवार को मुफ्त कॉलिंग सेवा का आनंद ले पाएंगे ग्राहक
  • बीएसएनएल को निजी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिलने का अंदेशा
  • केरल से 4जी सेवा शुरू कर चुकी है बीएसएनएल
बीएसएनएल के लैंडलाइन यूज़र के लिए खुशखबरी है। हाल में सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने लैंडलाइन यूज़र को दी जा रही 'संडे को मुफ्त कॉलिंग' सेवा बंद करने का फैसला लिया था, जिसे अब 3 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। यानी अगले तीन महीने तक लैंडलाइन यूज़र रविवार को मुफ्त कॉलिंग का आनंद लेना जारी रख पाएंगे। कंपनी का यह कदम ज्यादा से ज्यादा यूज़र को लैंडलाइन सेवा से जोड़े रखने में सहायक साबित हो सकता है। बता दें कि कंपनी साल 2016 से अपने लैंडलाइन, कॉम्बो और एफटीटीएच ब्रॉडबैंड यूज़र के लिए 'रविवार को मुफ्त कॉलिंग' सेवा मुहैया करवाती आई है।

इसी साल जनवरी के मध्य में इस प्लान के भीतर कुछ सुधार किए गए थे। पहले इस सेवा में यूज़र को रात 10:30 बजे से लेकर सुबह 6:30 बजे तक मुफ्त कॉलिंग का विकल्प दिया जाता था। जनवरी के मध्य में बदलाव के साथ यह समयसीमा रात 9 बजे से सुबह 7 बजे कर दी गई थी। बीएसएनएल की कलकत्ता यूनिट (कैलटेल) के चीफ जनरल मैनेजर एसपी त्रिपाठी ने समाचार एजेंसी को हाल में दिए बयान में कहा था कि कंपनी ने 'संडे को मुफ्त कॉलिंग' बंद कर कुछ नए प्लान लाने की तैयारी कर ली है। 'कैलकटा टेलीफोन्स' की बात करें तो इसके लगभग 6 लाख फिक्स कनेक्शन हैं। देशभर में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा कनेक्शन हैं।
Advertisement

हालांकि, 'संडे को मुफ्त कॉलिंग' प्लान में हुए बदलाव को लेकर बीएसएनएल ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है लेकिन तय है कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी को जियो और एयरटेल जैसी निजी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। पिछले महीने बीएसएनएल ने अनलिमिटेड कॉल की वैधता बढ़ाई और डेटा पैक में पहले से 50 फीसदी ज्यादा डेटा का इज़ाफा किया था। जानकारों का मानना है कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी को खास तौर पर रिलायंस जियो से कड़ी टक्कर मिल रही है, जो एक के बाद एक किफायती डेटा व कॉल प्लान ला रही है। बता दें कि बीएसएनएल ने भी केरल सर्कल से अपनी हाई-स्पीड 4जी सेवा की शुरुआत कर दी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: bsnl, bsnl plans, bsnl free call, bsnl data
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.