BSNL 'Bumper Offer' अब 30 अप्रैल 2019 तक उपलब्ध

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने पॉपुलर 'बंपर ऑफर' की वैधता को एक बार फिर बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 31 जनवरी 2019 18:17 IST
ख़ास बातें
  • BSNL Bumper Offer पहले 31 जनवरी तक था वैध
  • 30 अप्रैल 2019 तक बढ़ी BSNL Bumper Offer की वैधता
  • अब BSNL Bumper Offer में मिलेगा 2.2 जीबी अतिरिक्त डेटा

BSNL 'Bumper Offer' अब 30 अप्रैल 2019 तक उपलब्ध

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने पॉपुलर 'बंपर ऑफर' की वैधता को एक बार फिर बढ़ा दिया है। BSNL Bumper Offer अब 30 अप्रैल 2019 तक उपलब्ध होगा और अब यूजर्स को प्रतिदिन अतिरिक्त 2.1 की जगह 2.2 जीबी डेटा मिलेगा। याद करा दें कि, बीएसएनएल ने पिछले साल सितंबर माह में 'Bumper Offer' को लॉन्च किया था। ऑफर के लॉन्च होने के बाद 2.2 जीबी अतिरिक्त डेटा दिया जाता था। लेकिन बाद में नए यूजर्स को केवल अतिरिक्त 2.1 जीबी डेटा दिया जाने लगा था।

BSNL का यह ऑफर 186 रुपये से 2,099 रुपये तक के रीचार्ज प्लान के लिए वैध है। याद करा दें कि, पिछले साल नवंबर में BSNL ने 1,699 रुपये और 2,099 रुपये वाले दो प्लान को भी 'Bumper Offer' के साथ जोड़ दिया था। बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर बंपर ऑफर की वैधता को बढ़ाने की पुष्टि की गई है। याद करा दें कि, Bumper Offer पहले 31 जनवरी तक वैध था। 186 रुपये, 429 रुपये, 485 रुपये, 666 रुपये, 999 रुपये, 1,699 रुपये और 2,099 रुपये वाले प्लान पर ही BSNL बंपर ऑफर का लाभ मिलता है।
 

ऑफर में एक बार फिर बदलाव के बाद अब BSNL यूजर्स को 186 रुपये वाले प्लान के साथ अधिकतम 3.2 जीबी डेटा, 429 रुपये और 999 रुपये वाले के साथ प्रतिदिन 1 जीबी डेटा दिया जाता है। 485 रुपये और 666 रुपये वाला प्लान प्रतिदिन 3.7 जीबी डेटा, 1,699 रुपये वाले प्लान के साथ 4.2 जीबी डेटा और अंत में बात कंपनी के 2,099 रुपये वाले प्लान की। 2,099 रुपये वाले प्लान के साथ प्रतिदिन 6.2 जीबी डेटा मिलेगा।

गौर करने वाली बात यह है कि BSNL रीचार्ज प्लान की वैधता में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। 186 रुपये वाला प्लान 28 दिनों, 429 रुपये वाला प्लान 81 दिनों, 485 रुपये वाला प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। BSNL का 1,699 रुपये और 2,099 रुपये वाला प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आ रहा है। 999 रुपये वाला प्लान 181 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा। बता दें कि, वेबसाइट Telecom Talk ने सबसे पहले इस खबर को स्पॉट किया था। केरल को छोड़कर बीएसएनएल का यह प्लान सभी सर्किल में उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL Bumper Offer, BSNL
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.