BSNL की JIO को टक्कर : Rs 199 वाले पोस्टपेड प्लान में दे रही है अनलिमिटिड कॉलिंग, 25GB डाटा

BSNL पहले प्लान में केवल 300 मिनट ऑफ नेट कॉल्स की सुविधा दे रहा था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 फरवरी 2021 11:29 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के पोस्टपेड प्लान में डाटा रोलओवर की सुविधा भी मिल रही है
  • यूजर्स 75जीबी डाटा तक रोलओवर कर सकता है
  • BSNL के इस प्लान की टक्कर जियो से है

BSNL के 199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान की टक्कर रिलायंस जियो के 199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान से है।

BSNL (भारत संचार निगिम लिमिटेड) ने अपने 199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को रिवाइज कर दिया है। BSNL अपने इस प्लान में अब अनलिमिटिड ऑफ नेट और ऑन नेट वॉयस कॉल की सुविधा दे रहा है। इसमें कंपनी ने फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) को रिमूव कर लिया है। BSNL पहले प्लान में केवल 300 मिनट ऑफ नेट कॉल्स की सुविधा दे रहा था। कंपनी द्वारा प्लान में किए गए फ्री वॉयस कॉल इनेबल करने के बाद अब यूजर्स लैंडलाइन, BSNL औरर दूसरे ऑपरेटर्स नंबर पर भी अनलिमिटिड कॉल कर पाएंगे।      
 

BSNL के 199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को मंथली 25जीबी डाटा भी दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को डाटा रोलओवर की फैसिलिटी भी दे रही है। यूजर्स 75जीबी डाटा तक रोलओवर फैसिलिटी का फायदा उठा सकता है।BSNL ने 199 रुपये वाले प्लान में जो बदलाव किए हैं वह 1 फरवरी से मान्य हो गए हैं। OnlyTech की रिपोर्ट के मुताबिक BSNL चेन्नई डिवीजन ने इसको लेकर ट्टिट भी किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने Gadgets 360 को बताया है कि प्लान में हुए बदलाव पूरे देश में मान्य होंगे।     
Advertisement

BSNL ने इससे पहले 199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को दिसंबर में रिवाइज किया था। पहले ये प्लान 25जीबी डाटा के साथ आता था। इसके बाद कंपनी ने इसमें अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग सपोर्ट जोड़ दिया था, जो होम नेटवर्क के साथ नेशनल रोमिंग के लिए भी शामिल था, जिसमें MTNL रोमिंग एरिया भी शामिल था। प्लान में डेली 100SMS की सुविधा भी दी जा रही थी। 

BSNL के 199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान की टक्कर रिलायंस जियो के 199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान से है। जियो अपने प्लान में जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रहा है। टेलीकॉम स्पेस में BSNL-MTNL ही सरकारी टेलीकॉम कंपनी बची है, जो जियो के अलावा, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया से मार्केट में टक्कर ले रही हैं।   
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL postpaid plans, Jio, Jio Postpaid Plans
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.