• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • केवल 19 रुपये में 30 दिनों की वैधता और कॉलिंग का फायदा! BSNL के इस प्लान का नहीं है तोड़!

केवल 19 रुपये में 30 दिनों की वैधता और कॉलिंग का फायदा! BSNL के इस प्लान का नहीं है तोड़!

BSNL के 19 रुपये के रिचार्ज में आपको कोई डेटा बेनिफिट नहीं मिलता है। इस प्लान के साथ आपको कॉलिंग रेट केवल 20 पैसे प्रति सेकंड मिल जाती है।

केवल 19 रुपये  में 30 दिनों की वैधता और कॉलिंग का फायदा! BSNL के इस प्लान का नहीं है तोड़!

BSNL के इस प्लान के साथ आपको कॉलिंग रेट केवल 20 पैसे प्रति सेकंड मिल जाती है।

ख़ास बातें
  • BSNL के 19 रुपये के रिचार्ज में आपको कोई डेटा बेनिफिट नहीं मिलता है।
  • इस प्लान के साथ आपको कॉलिंग रेट केवल 20 पैसे प्रति सेकंड मिल जाती है।
  • इसमें आपको कोई SMS बेनिफिट भी नहीं मिलता है।
विज्ञापन
आधुनिक समय में संपर्क बनाए रखने के लिए मोबाइल फोन सबसे जरूरी साधन है। ऐेसे में आपके पास फोन तो हो, लेकिन उसमें वैलिड रिचार्ज न हो तो कई बार बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। वहीं, दूसरी तरफ रोजाना बढ़ती महंगाई भी लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मोबाइल रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि न के बराबर कीमत में लम्बी वैलिडिटी और कॉलिंग में बेनिफिट्स देता है। यह प्लान BSNL पेश करती है। इसकी कीमत इतनी सस्ती है कि आप सुनकर हैरान रह जाएंगे। 

भारत संचार निगम लिमिटिड अपने ग्राहकों के लिए सबसे सस्ता प्लान पेश करती है। इस प्लान की कीमत 1 महीने के लिए केवल 19 रुपये है। इस प्लान में आपको 30 दिनों की वैधता मिलती है और कॉलिंग की दरों में भी लाभ मिलता है। यानि कि सस्ते में लम्बी वैलिडिटी और कॉलिंग बेनिफिट देता है ये प्लान। अगर आप सालभर भी इस प्लान के साथ रिचार्ज करवाते हैं तो 12 महीने के लिए इसकी कुल कीमत महज 228 रुपये बनती है। यानि कि 250 रुपये से भी कम कीमत में आपको पूरे एक साल की वैधता और कॉलिंग रेट्स में फायदा मिलता है। 

BSNL के 19 रुपये के रिचार्ज में आपको कोई डेटा बेनिफिट नहीं मिलता है। इस प्लान के साथ आपको कॉलिंग रेट केवल 20 पैसे प्रति सेकंड मिल जाती है। यानि कॉल्स भी बहुत कम कीमत में की जा सकती है। यहां पर यह भी ध्यान दें कि इसमें आपको कोई SMS बेनिफिट भी नहीं मिलता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बहुत फायदे का सौदा है जो अपने साथ दो या दो से ज्यादा मोबाइल सिम रखना पसंद करते हैं। दूसरी सिम को एक्टिवेट रखने के लिए इतना सस्ता प्लान आपको कहीं नहीं मिलेगा। 

बीएसएनएल के बेस्ट रिचार्ज प्लान में शामिल यह पैक आपको 250 रुपये से कम की कीमत में ऐसे बेनिफिट्स देता है, जो कोई दूसरी कंपनी नहीं देती है। इस प्लान के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL 19 Rs Prepaid Plan, bsnl rs 19 plan
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »