365 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE बेनिफिट्स के साथ BSNL के सस्ते प्लान

BSNL के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए बहुत उपयोगी हैं जो सस्ते में सालभर की वैधता चाहते हैं

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जनवरी 2026 14:00 IST
ख़ास बातें
  • सस्ते में सालभर की वैधता चाहने वाले यूजर्स के लिए खास प्लान।
  • 1198 रुपये का प्लान कंपनी के सबसे सस्ते प्लान्स में शुमार है।
  • 1498 रुपये के प्लान में कंपनी 120 जीबी हाई स्पीड डेटा देती है।

भारतीय संचार निगम लिमिटिड अपने ग्राहकों के लिए लम्बी वैधता वाले कई प्लान पेश करती है।

भारतीय संचार निगम लिमिटिड अपने ग्राहकों के लिए लम्बी वैधता वाले कई प्लान पेश करती है। ये प्लान काफी किफायती कहे जाते हैं। कंपनी के ये प्लान अन्य प्रतिद्वंदियों जैसे Jio, Airtel, Vi से काफी सस्ते मालूम होते हैं। BSNL के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए बहुत उपयोगी हैं जो सस्ते में सालभर की वैधता चाहते हैं। लेकिन कंपनी वैधता के साथ अन्य बेनिफिट्स जैसे डेटा, कॉलिंग, SMS आदि की भी सुविधा देती है। आइए जानते हैं कंपनी के इन धांसू प्लान्स के बारे में। 

BSNL Rs 1198 Plan 
भारतीय संचार निगम लिमिटेड का 1198 रुपये का प्लान कंपनी के सबसे सस्ते प्लान्स में शुमार है। प्लान में यूजर को 365 दिनों की वैधता मिलती है। यूजर को हर महीने प्लान में 300 मिनट्स की कॉलिंग का फायदा मिलता है। भारत में किसी भी नेटवर्क पर इससे कॉलिंग की जा सकती है। इसके अलावा यूजर्स को नेशनल रोमिंग का बेनिफिट भी इसमें दिया गया है। इस प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 3GB डेटा दिया जाता है। इसके अलावा हर महीने 30SMS फ्री दिए जाते हैं। 

BSNL Rs 1498 Plan 
भारत संचार निगम लिमिटेड अपने यूजर्स के लिए ऐसा ही एक और प्लान पेश करती है जिसमें 365 दिनों की वैधता दी जाती है। यह प्लान 1498 रुपये में आता है। इसमें 120GB डेटा दिया जाता है। इसके साथ ही प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग का बेनिफिट दिया गया है। डेली बेसिस पर प्लान 100 SMS भेजने की सुविधा भी देता है। 

BSNL Rs 2998 Plan 
BSNL का 2,998 रुपये वाला प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में यूजर को अनलिमिटिड कॉलिंग दी गई है। डेली बेसिस पर इसमें 3GB डेटा दिया जाता है। इसके साथ ही रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी इस प्लान के साथ दी गई है। इस तरह से कंपनी के 365 दिनों के ये प्लान उन यूजर्स के लिए काफी किफायती बन जाते हैं जिनको सस्ते में लम्बी वैधता और अनलिमिटिड कॉलिंग चाहिए होती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6 लॉन्च होगा 25 मई को, 10420mAh की विशाल बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंतरिक्ष से एकसाथ आ रहे 100 फीट तक बड़े 5 एस्टरॉयड, नासा ने दी चेतावनी
  2. Oppo Pad 6 लॉन्च होगा 25 मई को, 10420mAh की विशाल बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. Oppo Enco Air 5s होंगे 25 मई को लॉन्च, जबरदस्त ANC फीचर का खुलासा, जानें सबकुछ
  4. Paytm Pocket Money: बिना बैंक अकाउंट भी होगी UPI पेमेंट, टीनेजर्स के लिए आया Paytm का खास ऐप
  5. Anker लाई AMOLED डिस्प्ले वाले ईयरबड्स! 28 घंटे की बैटरी, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. 10000mAh बैटरी वाला कॉम्पेक्ट, मैग्नेटिक पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  7. 31 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  8. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
  10. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.