इयूजर्स को फ्री इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट भी इस प्लान के अंदर दिया गया है।
कंपनी ने यूजर्स के लिए 380 दिनों की वैधता वाला प्लान पेश किया है।
BSNL ने अपने यूजर्स के लिए एक और धमाका कर दिया है। कंपनी ने यूजर्स के लिए 380 दिनों की वैधता वाला प्लान पेश किया है। इस प्लान में ढेर सारे बेनिफिट्स मिलते हैं। सबसे आकर्षक ऑफर यह कि प्लान में कंपनी 1 लाख का बीमा भी दे रही है। इसके साथ ही 10 हजार रुपये का साइबर फ्रॉड इंश्योरेंस भी दे रही है। प्लान बहुत ही किफायती कहा जा रहा है क्योंकि इसमें 1 साल से ज्यादा की वैधता मिलती है। इसकी कीमत अन्य कंपनियों के प्लान से तुलनात्मक रूप से काफी कम है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से।
BSNL Rs 2449 Plan
बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए 2449 रुपये का प्लान पेश करती है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी है। पोस्ट के माध्यम से कंपनी ने इसके फायदे बताए हैं। जिसमें कई तरह के बेनिफिट यूजर को दिए जा रहे हैं। यह नया प्लान हाल ही में आया था लेकिन इसमें 365 दिनों की वैधता मिल रही थी। अब कंपनी ने इस प्लान की वैधता 380 दिनों की कर दी है।
Why settle for just connectivity when you can get extra protection too? 👉 For more information: 1800 11 8485 Recharge smart via #BReX https://t.co/Kn6UZ2nVeK #BSNLIndia #StayConnected #InternetForEveryone #DigitalLife #IndiaOnline #BSNLServices #SmartIndia #EverydayConnectivity #BSNLinsurance #oicl #benefits @oiclinsurance @CMDBSNL @robertravi21
— BSNL India (@BSNLCorporate) November 19, 2026इसके बेनिफिट्स देखें तो इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग दी गई है। साथ ही यूजर्स को फ्री इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट दिया गया है। प्लान डेली 2GB हाई स्पीड डेटा के साथ आता है। वैधता तक इसमें 760GB डेटा मिलेगा। इतना ही नहीं, इसमें यूजर्स को रोजाना 100 SMS फ्री भेजने की सुविधा भी दी जा रही है।
₹1 लाख का इंश्योरेंस
प्लान के साथ कंपनी ने धमाकेदार बेनिफिट जोड़ा है। इस प्लान से रीचार्ज करवाते हैं तो यूजर को 1 लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर दिया गया है। इसमें कई तरह की दुर्घटनाओं पर इंश्योरेंस की सुविधा मिलेगी। जैसे रोड दुर्घटना, जल जाना, सांप का काटा जाना, बिजली गिरना, बिजली का करंट लगना जैसी दुर्घटनाएं शामिल की गई हैं। इसी के साथ ₹10 हजार का साइबर इंश्योरेंस कवर भी दिया है। किसी भी तरह का साइबर फ्रॉड होने पर यूजर्स को इसका फायदा मिलेगा। और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी