BSNL Bumper Offer अब जनवरी 2019 तक उपलब्ध

BSNL ने बंपर ऑफर की वैधता को जनवरी 2019 तक बढ़ा दिया है। साथ ही दो नए प्लान को बंपर ऑफर के साथ जोड़ा गया है। जानें कौन से हैं वो दो प्लान जिनके साथ हर दिन मिलेगा 2.21 जीबी अतिरिक्त डेटा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 नवंबर 2018 16:26 IST
ख़ास बातें
  • जनवरी 2019 तक बढ़ी BSNL Bumper Offer की वैधता
  • BSNL Bumper Offer में मिलेगा 2.1 जीबी अतिरिक्त डेटा
  • चुनिंदा प्लान्स में मिलेगा 2.21 जीबी अतिरिक्त डेटा

BSNL Bumper Offer की वैधता जनवरी 2019 तक बढ़ी

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने बंपर ऑफर की वैधता को जनवरी 2019 तक बढ़ा दिया है। ऑफर के तहत अब BSNL अपने यूजर्स को अतिरिक्त 2.1 जीबी डेटा देगी। याद करा दें कि इससे पहले 2.2 जीबी अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा था, माना जा रहा था कि BSNL Bumper Offer नवंबर माह तक ही वैध रहेगा। लेकिन जबरदस्त रिस्पांस मिलने के बाद बीएसएनएल बंपर ऑफर की वैधता को बढ़ा दिया गया। बता दें कि यह ऑफर केवल चुनिंदा प्लान के लिए वैध है।

Telecom Talk की रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL ने वैधता बढ़ाने के साथ 1,699 रुपये और 2,099 रुपये वाले दो प्लान को भी बंपर ऑफर के साथ जोड़ दिया है। 365 दिनों की वैधता वाले 1,699 रुपये और 2,099 रुपये प्लान क्रमश: प्रतिदिन 2 जीबी और 4 जीबी डेटा के साथ आएंगे। इसका मतलब यह हुआ कि अब 1,699 रुपये वाला प्लान लेने वाले यूजर को प्रतिदिन 4.21 जीबी डेटा और वहीं 2,099 रुपये वाला प्लान लेने वाले यूजर को 6.21 जीबी डेटा प्रतिदिन दिया जाएगा। ध्यान दें कि, BSNL Bumper Offer के तहत अन्य प्लान में 2.1 जीबी डेटा मिलता है, लेकिन ऊपर बताए गए यह दोनों प्लान 2.21 जीबी अतिरिक्त डेटा के साथ आएंगे।

BSNL के नए यूजर्स को प्रतिदिन 2.1 जीबी डेटा का लाभ केवल 186 रुपये, 429 रुपये, 485 रुपये, 666 रुपये और 999 रुपये वाले प्लान पर मिलेगा। मौजूदा बीएसएनएल यूजर को अतिरिक्त डेटा का लाभ 187रुपये, 333 रुपये, 349 रुपये, 444 रुपये और 448 रुपये वाले प्लान के साथ मिलेगा। 186 रुपये वाले प्लान में कुल 3.1 जीबी डेटा दिया जाएगा, यह प्लान वैसे 28 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 1 जीबी डेटा के साथ आता है।

गौर करने वाली बात यह है कि प्रीपेड पैक की वैधता में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। 186 रुपये वाला प्लान 28 दिनों, 429 रुपये वाला प्लान 81 दिनों, 485 रुपये वाला प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। BSNL का 666 रुपये वाला प्लान 129 दिनों और 999 रुपये वाला प्लान 181 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL Bumper Offer
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.