BSNL ने लॉन्च किया स्टार 498 प्लान, जानें इसकी खासियतें

BSNL ने अपने यूज़र्स के लिए Star Membership प्रोग्राम को लॉन्च किया है। जानें बीएसएनएल स्टार मेंबरशिप के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 जुलाई 2019 16:58 IST
ख़ास बातें
  • 498 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान के साथ मिलेगा 30 जीबी डेटा
  • बीएसएनएल के इस प्लान की वैधता 365 दिनों की
  • BSNL Star membership के साथ भविष्य में रीचार्ज पर मिलेगा डिस्काउंट

BSNL ने लॉन्च किया स्टार 498 प्लान, जानें इसकी खासियतें

BSNL ने अपने यूज़र्स के लिए Star Membership प्रोग्राम को लॉन्च किया है। बीएसएनएल स्टार मेंबरशिप का लाभ केवल तभी मिलेगा जब यूज़र 498 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान (BSNL Prepaid Plans) के साथ रीचार्ज करेंगे। इसे स्टार 498 भी कहा गया है, नए प्रीपेड प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 30 दिनों तक 30 जीबी डेटा प्रदान करता है। बीएसएनएल स्टार मेंबरशिप आपके 498 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ कनेक्ट हो जाएगी जिससे आपको भविष्य में रीचार्ज के दौरान डिस्काउंट मिलेगा। बीएसएनएल के इस कदम से Airtel को कड़ी चुनौती मिलेगी। एयरटेल भी अपने यूज़र्स को चुनिंदा टेलीकॉम प्लान के साथ Airtel Thanks लॉयलटी प्रोग्राम के फायदे प्रदान करती है।

बीएसएनएल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना वेबसाइट पर लिस्टिंग से 498 रुपये रुपये वाले प्लान के साथ मिलने वाले फायदों के बारे में जिक्र है। इस प्लान के साथ किसी भी नेटवर्क और सर्किल में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल, 1,000 एसएमएस की सुविधा और 30 जीबी डेटा मिलता है। इन फायदों का लाभ बेशक 30 दिनों तक मिलेगा लेकिन प्लान की वैधता 365 दिनों की है।

बीएसएनएल तेलंगाना साइट पर एक बैनर से पता चलता है कि 498 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान के साथ ऊपर बताए गए फायदों के अलावा स्टार मेंबरशिप का भी एक्सेस मिलता है। टेलीकॉम टॉक के अनुसार, भविष्य में रीचार्ज के दौरान यूज़र को छूट मिलेगी। उदाहरण के लिए, स्टार मेंबर को एसटीवी 99 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान 76 रुपये में मिलेगा। बैनर से पता चलता है कि स्टार मेंबरशिप के लिए कई अन्य ऑफर्स भी जल्द उपलब्ध होंगे।

बीएसएनएल ने 498 रुपये वाले स्टार प्रीपेड प्लान को फिलहाल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना क्षेत्रों के लिए ही लिस्ट किया गया है। भारती एयरटेल से मुकाबले के लिए इस प्लान के साथ स्टार मेंबरशिप एक्सेस को अन्य सर्किल के लिए भी जल्द उतारा जा सकता है।
Advertisement

इस महीने के शुरुआत में, बीएसएनएल ने अपने 186 रुपये और 187 रुपये वाले दो प्रीपेड रीचार्ज प्लान को अपग्रेड किया था। अब ये प्लान प्रतिदिन 2 जीबी डेटा मुहैया कराते हैं। पिछले सप्ताह बीएसएनएल ने 96 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को लॉन्च किया था, यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 21 दिनों तक 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है।
Advertisement

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.