BSNL के इस प्लान में एक साल तक मिलेगा हर दिन 1.5 जीबी डेटा

BSNL Kerala की वेबसाइट के मुताबिक, 1,345 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान अपने साथ हर दिन 1.5 जीबी डेटा लाता है। यह सुविधा 365 दिनों तक मिलती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 जून 2019 13:55 IST
ख़ास बातें
  • 1,345 रुपये वाला प्लान अभी सिर्फ केरल सर्कल में उपलब्ध
  • 1,345 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज सिर्फ डेटा के लिए है
  • वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं है BSNL के इस प्लान में
भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 1,345 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। केरल सर्कल में लॉन्च किया गया यह प्रीपेड प्लान सिर्फ डेटा के लिए है। नए प्लान को Data STV 1345 के नाम से बुलाया जा रहा है। इसमें यूज़र्स को 365 दिनों तक हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल का 1,345 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान सिर्फ केरल सर्कल में उपलब्ध है। इसे प्रमोशनल ऑफर के तहत पेश किया गया है और यह 19 सितंबर तक उपलब्ध होगा। BSNL ने बीते हफ्ते ही केरल सर्कल में 168 रुपये वाला रीचार्ज पैक लॉन्च किया था।

BSNL Kerala की वेबसाइट के मुताबिक, 1,345 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान अपने साथ हर दिन 1.5 जीबी डेटा लाता है। यह सुविधा 365 दिनों तक मिलती है। प्लान में अतिरिक्त 10 जीबी डेटा भी मिलता है। हालांकि, इस प्लान में कोई वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं है।

1,345 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान अभी केरल सर्कल वाले बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स के लिए ही है। आधिकारिक वेबसाइट से यह भी पता चला है कि यह प्लान प्रमोशनल ऑफर के तहत 19 सितंबर तक उपलब्ध है।

Telecom Talk ने सबसे पहले 1,345 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान की जानकारी दी। हालांकि, Gadgets 360 स्वतंत्र रूप से इस प्लान को वैरिफाई करने में सफल रहा है।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, 1,345 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान से पहले बीएसएनएल ने 168 रुपये वाला रीचार्ज प्लान पेश किया था। 168 रुपये वाला रीचार्ज प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस पैक की मदद से इंटरनेशनल रोमिंग को एक्टिवेट किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.