BSNL के इस प्लान में 365 दिनों के लिए मिलेगा 600GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा, जानें कीमत

BSNL के 1,999 रुपये के रिचार्ज प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में आपको पूरे साल के लिए डेटा, कॉलिंग, SMS सहित कई अन्य बेनिफिट्स का फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 मार्च 2022 15:06 IST
ख़ास बातें
  • इस प्लान में आपको कुल 600GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है
  • 60 दिनों के लिए अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज ऑप्शन के साथ PRBT सर्विस भी देता है
  • BSNL के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत 1,999 रुपये है

Airtel और Vi के 1,799 रुपये के प्लान में कुल 24GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है

BSNL अपने पोर्टफोलियो में कई ऐसे प्लान रखती है, जो आपको Jio की तुलना में भी वैल्यू फॉर मनी महसूस होंगे। इन प्लान में भरपूर हाई-स्पीड डेटा तो मिलता ही है, साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज़ाना फ्री SMS का फायदा भी मिलता है। यदि हम BSNL के 365 दिनों की वैलिडिटी वाले एक लॉन्ग टर्म प्लान की तुलना Jio, Airtel या Vi के एनुअल प्लान से करे, तो आप पाएंगे कि सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी अपने यूज़र्स को अच्छी वैल्यू प्रदान करती है। चलिए हम आपको यहां BSNL के 1,999 रुपये के सालाना प्लान की जानकारी देते हैं, जिसमें आपको पूरे साल रिचार्ज कराने की टेंशन नहीं होगी। हम इसकी तुलना अन्य टेलीकॉम कंपनियों के इसी प्राइस रेंज में आने वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान से करके भी दिखाएंगे।
 

BSNL Rs 1,999 prepaid recharge plan benefits

BSNL के 1,999 रुपये के रिचार्ज प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में आपको पूरे साल के लिए डेटा, कॉलिंग, SMS सहित कई अन्य बेनिफिट्स का फायदा मिलेगा। बेनिफिट्स की बात करें, तो इस प्लान में आपको कुल 600GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। कंपनी आपको अनलिमिटेड डेटा देती है, लेकिन कुल कोटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 80kbps हो जाएगी है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिलता है।

BSNL अपने यूजर्स को इस प्लान में 60 दिनों के लिए अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज ऑप्शन के साथ PRBT (कॉलर ट्यून) बेनिफिट भी देता है। इसके साथ ही 60 दिनों के लिए Lokdhun कंटेंट भी फ्री मिलता है। प्लान में यूजर्स को एक साल के लिए EROS NOW Entertainment का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
 

BSNL Rs 1,999 prepaid recharge plan vs others

Airtel के पोर्टफोलियो में इस प्राइस रेंज में एक 1,799 रुपये का प्लान है, जिसमें 365 दिनों की वैलिडिटी के दौरान कुल 24GB डेटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 3600 फ्री SMS का बेनिफिट मिलता है।
Advertisement

Airtel एक 2,999 रुपये का प्लान भी देता है, जिसमें 365 दिनों की वैलिडिटी के दौरान 2GB डेली हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज़ाना 100 फ्री SMS भी मिलते हैं। हालांकि, इसमें कंपनी यूजर्स को 1 साल का फ्री Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।

वहीं, Jio के पास कई एनुअल प्लान हैं, जिनमें अलग-अलग डेटा बेनिफिट्स मिलते हैं। इन सभी प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज़ाना मुफ्त SMS और Jio ऐप्स का मुफ्त एक्सेस मिलता है। कंपनी के पास सबसे सस्ता एनुअल प्लान 2,879 रुपये का है, जिसमें 2GB डेली हाई-स्पीड डेटा मिलता है।
Advertisement

Vi की बात करें, तो कंपनी के पास एक 1,799 रुपये का प्लान है, जिसमें Airtel की तरह 24GB डेटा मिलता है। इसके साथ इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 फ्री SMS का बेनिफिट भी मिलता है। डेली डेटा में कंपनी एक 2,899 रुपये का प्लान देती है, जिसमें डेली 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके अलावा, एक 3,099 रुपये का प्लान है, जिसमें 2GB डेली डेटा मिलता है। इन दोनों प्लान के अन्य सभी फायदे 1,799 रुपये के प्लान के समान हैं। हालांकि, 3,099 रुपये के प्लान में Disney+ Hotstar का सालाना सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, Prepaid recharge plans, Annual Recharge Plans, Jio, Airtel, vi
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.