Airtel Xstream ग्राहकों को 1,699 रुपये में मिलेगा गूगल नेस्ट मिनी स्मार्ट स्पीकर, इस तरह खरीदें

Airtel Xstream Box के साथ सस्ता Google Nest Mini पाने का यह ऑफर 31 जनवरी तक मान्य है। Airtel Thanks ग्राहकों को नया एक्सस्ट्रीम बॉक्स 2,249 रुपये में खरीदने का मौका भी मिल रहा है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 जनवरी 2020 17:23 IST
ख़ास बातें
  • Airtel Xstream Box को 3,999 रुपये में लॉन्च किया गया था
  • Google Nest Mini स्मार्ट स्पीकर की असल कीमत 4,499 रुपये है
  • ऑफर केवल नए ग्राहक और डिजिटल टीवी से अपग्रेड करने वाले यूज़र्स के लिए है

Airtel Xstream ऑफर नए ग्राहक या मौजूदा डिजिटल टीवी से अपग्रेड करने वाले यूज़र्स के लिए है

Airtel Xstream यूज़र्स के लिए कंपनी ने एक नया ऑफर पेश किया है। इस सीमित समय वाले ऑफर के तहत एयरटेल एक्सस्ट्रीम यूज़र्स गूगल नेस्ट मिनी स्मार्ट स्पीकर को 1,699 रुपये की स्पेशल कीमत पर पा सकते हैं। इतना ही नहीं, कंपनी अपने एयरटेल थैंक्स यूज़र्स को Xstream बॉक्स को 2,249 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है। बता दें कि कंपनी ने एक्सस्ट्रीम बॉक्स को 3,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। इस एंड्रॉयड सपोर्ट वाले बॉक्स को Airtel ने पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया था। इस बॉक्स में वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यूज़र्स इस बॉक्स में DTH चैनल के साथ-साथ नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम जैसे OTT ऐप्स को भी चला सकते हैं।

ऑफर की बात करें तो इस खबर को सबसे पहले रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट Telecom Talk के मुताबिक, गूगल नेस्ट मिनी को 1,699 रुपये में खरीदने का मौका केवल नए एयरटेल एक्सस्ट्रीम ग्राहकों या एयरटेल डिजिटल टीवी बॉक्स से अपग्रेड करने वाले ग्राहकों को मिलेगा। यह ऑफर 31 जनवरी तक मान्य है। इस ऑफर को हासिल करने का तरीका आसान है। इसके लिए ग्राहक को पहले Airtel Xstream Box को कंपनी की वेबसाइट से खरीदना होगा। इसके बाद यूज़र्स को Google Nest Mini का एक 2,800 रुपये के डिस्काउंट कूपन कोड मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यह कूपन कोड एक्सस्ट्रीम कनेक्शन के शुरू होने के सात दिनों के भीतर यूज़र को एसएमएस के जरिए मिलेगा। इस कूपन का उपयोग कर ग्राहक गूगल नेस्ट मिनी को खरीद सकते हैं। बता दें कि इस कूपन कोड को यूज़र्स को 29 फरवरी 2020 से पहले इस्तेमाल करना होगा।
Advertisement

Airtel Thanks ग्राहक यदि नए एयरटेल एक्सस्ट्रीम बॉक्स को खरीते हैं तो उन्हें यह बॉक्स 2,249 रुपये में मिलेगा। हालांकि यह ऑफर फिलहाल केवल दिल्ली एनसीआर, हैदराबाद, चेन्नई, बैंगलुरू, मुंबई, पूणे, कोलकाता और मेरट शहर के ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। यह ऑफर सभी टीयर के एयरटेल थैंक्स यूज़र्स के लिए पेश किया गया है।

गूगल नेस्ट मिनी की कीमत 4,499 रुपये है और ग्राहक इसे चॉक या चारकोल रंग में खरीद सकते हैं। यह स्मार्ट स्पीकर है, जो गूगल के वॉयस असिसटेंट सपोर्ट के साथ आता है। Google का दावा है कि नेस्ट मिनी डिवाइस में अलग से मशीन लर्निंग चिप का इस्तेमाल हुआ है जिस वज़ह से यह बेहतर साउंड और तेज़ परफॉर्म करती है। साथ ही यह YouTube Music, Spotify, Gaana, JioSaavn और Wynk Music म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विस सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  3. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  8. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  9. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  10. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.