Airtel Xstream लाया मात्र 219 रुपये में नया ब्रॉडबैंड प्लान, पूरा घर सस्ते में चलाएगा इंटरनेट

Airtel Xstream Broadband Lite प्लान में यूजर्स को 10 Mbps की ब्रॉडबैंड स्पीड से इंटरनेट के साथ फ्री राउटर भी मिलेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2023 18:22 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने नया फाइबर एक्स्ट्रीम ब्रॉडबैंड लाइट प्लान लॉन्च किया है।
  • Airtel Xstream Broadband Lite प्लान की कीमत 219 रुपये है।
  • Airtel Xstream Broadband Lite प्लान में 10mbps की स्पीड से डाटा मिलता है।

Airtel Xstream Broadband Lite प्लान में 10 Mbps की स्पीड से डाटा मिलता है।

Photo Credit: Airtel

Airtel ने भारतीय बाजार में फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस के तहत नया ब्रॉडबैंड लाइट प्लान लॉन्च किया है। यह एक किफायती Airtel Xstream प्लान है जो कि ग्राहकों को कम दामों में बेहतर फायदे प्रदान करेगा। इसके अलावा यह Airtel द्वारा अब तक लॉन्च किया गया सबसे ज्यादा सस्ता Airtel Xstream Fiber ब्रॉडबैंड प्लान है। आइए Airtel Xstream ब्रॉडबैंड लाइट प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Airtel Xstream ब्रॉडबैंड लाइट प्लान की खासियतें:


Advertisement
Airtel Xstream Broadband Lite प्लान की शुरुआत 219 रुपये प्रति माह से होती है। इस प्लान की वैधता 12 महीने की है। वर्तमान में इस प्लान की कुल कीमत की बात करें तो 12 महीने के हिसाब से ग्राहकों को जीएसटी समेत 3,101 रुपये चुकाने होंगे। Airtel Xstream Broadband Lite प्लान में यूजर्स को 10 Mbps की ब्रॉडबैंड स्पीड से इंटरनेट के साथ फ्री राउटर भी मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में अन्य कोई भी लाभ नहीं मिलता है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान को कंपनी ने सिर्फ तीन सर्किल बिहार, यूपी ईस्ट और आंध्र प्रदेश के लिए ही रखा है। एयरटेल द्वारा इस प्लान को अन्य सर्किल में लाने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
Advertisement
 

Airtel Xstream Fiber ब्रॉडबैंड प्लान्स


नया Airtel Xstream Fiber Broadband Lite प्लान, अन्य एयरटेल प्लान्स के मुकाबले सस्ता तो है, लेकिन इसमें अन्य कोई भी फायदे नहीं प्रदान किए जाते हैं। अगर आप कुछ ज्यादा की तलाश में हैं तो आपके लिए ये पांच Xstream Fiber ब्रॉडबैंड प्लान बेस्ट साबित हो सकते हैं।

Airtel Xstream का बेसिक प्लान 499 रुपये में आता है और इसमें 40 Mbps स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट और वॉयस कॉलिंग मिलती है। अन्य फायदों में Apollo 24/7, FASTag और Wynk Music सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
Advertisement

Airtel Xstream Fiber स्टैंडर्ड प्लान की कीमत 799 रुपये है। इस प्लान में 100 Mbps की स्पीड से इंटरनेट की सुविधा मिलती है। अन्य फायदों में Apollo 24/7, FASTag, Wynk Music और Xstream Premium पैक सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

Airtel Xstream का एंटरटेनमेंट प्लान 999 रुपये में आता है, जिसमें 200 Mbps की स्पीड से इंटरनेट मिलता है। इस प्लान के अन्य फायदों में Apollo 24/7, FASTag, Wynk Music, VIP सर्विस, Disney+ Hotstar, Amazon Prime और Xtsream Premium पैक का लाभ शामिल है।
Advertisement

Airtel Xstream Fiber प्रोफेशनल प्लान की कीमत 1,498 रुपये प्रति माह है, जिसमें 300 Mbps की स्पीड से इंटरनेट की सुविधा मिलती है। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में Netflix सब्सक्रिप्शन,  Apollo 24/7, FASTag, Wynk Music, VIP सर्विस, Disney+ Hotstar, Amazon Prime और Xtsream Premium पैक दिया गया है।
Advertisement

Airtel Xstream Fiber प्लान की कीमत 3,999 रुपये है। इस प्लान में 1Gbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा का लाभ मिलता है। अन्य फायदों में Netflix सब्सक्रिप्शन,  Apollo 24/7, FASTag, Wynk Music, VIP सर्विस, Disney+ Hotstar, Amazon Prime और Xtsream Premium पैक एक्सेस शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.