Airtel वीओएलटीई जल्द हो सकता है लॉन्च, Xiaomi Redmi Note 4 को मिले अपडेट से खुलासा

जियो की चुनौती देने के मकसद से कई टेलीकॉम कंपनियां अब भी सस्ते टैरिफ प्लान पेश कर रही है। वहीं, एयरटेल ने वीओएलटीई सेवा का आगाज़ करने की दिशा में अहम कदम उठाया है।

विज्ञापन
शुभम् वर्मा, अपडेटेड: 21 जून 2017 14:41 IST
ख़ास बातें
  • खुलासा Xiaomi Redmi Note 4 मिले सॉफ्टवेयर अपडेट से हुआ
  • अपडेट के चेंजलॉग पेज में Airtel वीओएलटीई सपोर्ट का ज़िक्र है
  • एयरटेल वीओएलटीई सपोर्ट दिए जाने की जानकारी गैजेट्स 360 को मिली
पिछले साल रिलायंस जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में धमाकेदार एंट्री की। किफायती दर में इंटरनेट के साथ मुफ्त वॉयस कॉलिंग की सुविधा के अलावा Reliance Jio देश में पहली बार वॉयस ओवर एलटीई तकनीक लेकर आई।  जियो की चुनौती देने के मकसद से कई टेलीकॉम कंपनियां अब भी सस्ते टैरिफ प्लान पेश कर रही है। वहीं, एयरटेल ने वीओएलटीई सेवा का आगाज़ करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। दरअसल, इस तकनीक को एयरटेल द्वारा जल्द ही लाए जाने का खुलासा Xiaomi Redmi Note 4 मिले सॉफ्टवेयर अपडेट से हुआ। अपडेट के चेंजलॉग पेज में Airtel वीओएलटीई सपोर्ट का ज़िक्र है।

हमने 4जी वीओएलटीई रोलआउट प्लान को लेकर एयरटेल से संपर्क साधा है। वहीं, शाओमी से भी नए फ़ीचर के बारे में पूछा है। नई जानकारी मिलते ही गैजेट्स आपको अपडेट करेगा। फिलहाल, ऐसा लगता है कि Airtel ने अपने नेटवर्क पर वीओएलटीई की टेस्टिंग शुरू कर दी है। हम जल्द ही इस संबंध में कंपनी की ओर से आधिकारिक ऐलान की उम्मीद कर सकते हैं।
 

शाओमी रेडमी नोट 4 में एयरटेल वीओएलटीई सपोर्ट दिए जाने की जानकारी गैजेट्स 360 के एक सदस्य को मिली। इसे MIUI v8.2.10.0.MCFMIDL सॉफ्टवेयर अपडेट के ज़रिए भेजा गया था। चेंजलॉग में लिखा है, "नया- Airtel VoLTE support (06-14)"। इसके साथ शाओमी रेडमी नोट 4 यूज़र को एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट मिला है।

रिलायंस जियो के आने के बाद से भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री पूरी तरह से बदल गई है। वीओएलटीई नेटवर्क पर मुफ्त वॉयस कॉलिंग सुविधा इस कंपनी की सबसे अहम खासियत रही। इसके बाद अन्य टेलीकॉम कंपनियों के लिए राह आसान नहीं रही है। इस बाबत Airtel, Vodafone, Idea और अन्य कंपनियां हर दूसरे हफ्ते नए प्लान पेश करती रही हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel VoLTE, Telecom, Xiaomi Redmi Note 4 Update, VoLTE
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.