Airtel ने Jio को पछाड़ देश का पहला 5G READY नेटवर्क हैदराबाद में किया लॉन्च

मौजूदा टेक्नोलॉजी पर इस नए अनुभव को सक्षम करने के लिए Airtel ने अपने उपकरण भागीदार Ericsson के साथ काम किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 जनवरी 2021 08:30 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने अपने मौजूदा स्पैक्ट्रम पर 5G नेटवर्क को सफलतापूर्वक टेस्ट किया
  • मौजूदा टेक्नोलॉजी पर 5G देने के लिए Airtel ने Ericsson के साथ काम किया है
  • 5G को टेस्ट करने के लिए Oppo Reno 5 Pro और Find X2 का इस्तेमाल हुआ

Airtel 5G को टेस्ट करने के लिए कंपनी ने Oppo Reno 5 Pro और Oppo Find X2 स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया

Airtel ने गुरुवार को घोषणा करते हुए बताया कि कंपनी कमर्शियल नेटवर्क पर 5G सेवा को सफलतापूर्वक शूरू करने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है। कंपनी ने हैदराबाद में किए गए लाइव डेमो का वीडियो साझा किया। Reliance Jio पर निशाने साधते हुए नई दिल्ली स्थित टेलीकॉम कंपनी ने कहा कि उसने नॉन-स्टैंडअलोन (NSA) नेटवर्क टेक्नोलॉजी के जरिए 1800MHz बैंड के साथ मौजूदा स्पेक्ट्रम पर 5G और 4G को एक-साथ ऑपरेट किया है। कंपनी ने एयरटेल 5जी को मौजूदा नेटवर्क टेक्नोलॉजी में 10 गुना ज्यादा स्पीड देने के लिए टीज़ किया।

मौजूदा टेक्नोलॉजी पर इस नए अनुभव को सक्षम करने के लिए Airtel ने अपने उपकरण भागीदार Ericsson के साथ काम किया। ऑपरेटर ने दावा किया कि उसके पास मौजूदा स्पेक्ट्रम पर मिड-बैंड में 5G नेटवर्क को चलाने की क्षमता है। कंपनी का कहना है कि वह 1800MHz, 2100MHz और 2300MHz फ्रीक्वेंसी के साथ-साथ 800MHz और 900MHz पर उपलब्ध सब-गीगाहर्ट्ज़ बैंड पर 5जी नेटवर्क दे सकती है।

Airtel ने कहा कि वह दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा अनुमति दिए जाने पर अपने 5G और 4G नेटवर्क को एक ही स्पेक्ट्रम ब्लॉक के भीतर गतिशील रूप से चला सकती है और कुछ ही महीनों में 5G को शुरू करने के लिए भी तैयार हो जाएगी। हालांकि, ऑपरेटर ने देश में अपने 5G नेटवर्क के कमर्शियल रोलआउट पर कोई सटीक समयरेखा नहीं दी।

5G के शुरुआती प्रदर्शन के लिए एयरटेल ने Oppo Reno 5 Pro और Oppo Find X2 Pro स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया। हालांकि, ऑपरेटर ने कहा कि देश में खरीद के लिए उपलब्ध 20 से अधिक 5G फोन Airtel 5G के लिए तैयार होंगे। मौजूदा यूज़र्स को अपने कंपेटिबल हैंडसेट पर 5G नेटवर्क अनुभव प्राप्त करने के लिए अपने मौजूदा सिम कार्ड को अपग्रेड करने की भी आवश्यकता नहीं होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, airtel 5g
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  15. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.