Airtel की सेवाओं के लिए कम से कम 45 रुपये का रीचार्ज ज़रूरी

नए 45 रुपये वाले Airtel स्मार्ट रीचार्ज प्लान में लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल 2.5 पैसे प्रति सेकेंड के दर से होता है। नेशनल वीडियो कॉल की कीमत 5 पैसे प्रति सेकेंड है।

Airtel की सेवाओं के लिए कम से कम 45 रुपये का रीचार्ज ज़रूरी
ख़ास बातें
  • एयरटेल सब्सक्राइबर्स को पहले कम से कम 23 रुपये का रीचार्ज कराना होता था
  • वैधता खत्म होने के बाद सब्सक्राइबर्स 15 दिनों का ग्रेस पीरियड मिलता है
  • 45 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है
विज्ञापन
Airtel ने अपने यूज़र्स के लिए एक नोटिस जारी किया है। अब एयरटेल के सभी सर्कल में बेस रीचार्ज प्लान 23 रुपये का नहीं रहेगा। इसकी जगह 45 रुपये का प्लान ले लेगा। इसका मतलब है कि कंपनी ने बेस प्लान की कीमत 45 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है। नई कीमत में बेस प्लान सभी सर्कल में उपलब्ध है। इसके अलावा टेलीकॉम कंपनी ने देश के सभी बड़े अखबारों में इस संबंध में एक पब्लिक नोटिस भी जारी किया है। 45 रुपये वाले Airtel Prepiad Plan के सारे फायदे 23 रुपये प्रीपेड प्लान वाले ही होंगे।

नोटिस के मुताबिक, नए 45 रुपये वाले एयरटेल स्मार्ट रीचार्ज प्लान में लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल 2.5 पैसे प्रति सेकेंड के दर से होता है। नेशनल वीडियो कॉल की कीमत 5 पैसे प्रति सेकेंड है। 1 एमबी डेटा की कीमत 50 पैसे है। लोकल एसएमएस का शुल्क 1 रुपये है और नेशनल का 1.5 रुपये। अंतरराष्ट्रीय मैसेज के लिए एयरटेल सब्सक्राइबर्स 5 रुपये प्रति एसएमएस लगता है। 45 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है। यही फायदे 23 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी उपलब्ध थे। अब इस प्लान को ही बंद कर दिया गया है। नया प्लान Airtel Thanks app और एयरटेल की वेबसाइट पर लाइव है। इसके बारे में सबसे पहले जानकारी ड्रीमडीटीएच द्वारा दी गई।
 
airtel

नोटिस में लिखा है, “यह नोटिस भारती एयरटेल लिमिटेड और भारती हेक्साकॉम लिमिटेड प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए है। 29 दिसंबर 2019 से एसयूके बेस प्लान को बंद किया जा रहा है। कंपनी की सेवाएं पाने के लिए सब्सक्राइबर्स को कम से कम 45 रुपये या उससे महंगे प्लान से रीचार्ज कराना होगा। अगर ग्राहक रीचार्ज नहीं कराते हैं तो सेवाएं ग्रेस पीरियड के बंद हो जाएंगी।”

नोटिस में बताया गया है कि ग्रेस पीरियड 15 दिनों का है। ग्रेस पीरियड पूरे होने के बाद अगर सब्सक्राइबर कम से कम 45 रुपये से नहीं रीचार्ज कराता है तो सेवाएं बंद हो जाएंगी। अगर सब्सक्राइबर्स 45 रुपये या उससे महंगे किसी अन्य एसटीवी/कॉम्बो/ टॉप-अप वाउचर से रीचार्ज कराते हैं तो टैरिफ प्लान की वैधता नए प्लान की वैधता के बराबर बढ़ जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Rs 23 Recharge, Airtel Rs 45 Recharge
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »