Airtel Rs 9 Recharge : एयरटेल ने करा दी मौज! 9 रुपये में अनलिमिटेड इंटरनेट

Airtel Rs 9 Recharge : कंपनी ने 9 रुपये का प्रीपेड प्‍लान लॉन्‍च किया है। इसके साथ अनलिमिटेड डेटा की पेशकश की जा रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 जून 2024 13:02 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल ने लॉन्‍च किया नया रिचार्ज
  • 9 रुपये का डेटा रिचार्ज लेकर आई कंपनी
  • मिल रहा है अनलिमिटेड डेटा

9 रुपये का प्रीपेड डेटा रिचार्ज एयरटेल का अबतक का सबसे सस्‍ता पैक है।

Airtel New Recharge Plan : एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक ऐसा रिचार्ज प्‍लान पेश किया है, जो हर किसी को खुश कर सकता है। कंपनी ने 9 रुपये का प्रीपेड प्‍लान लॉन्‍च किया है। इसके साथ अनलिमिटेड डेटा की पेशकश की जा रही है। जाहिर तौर पर जो लोग दबाकर इंटरनेट चलाते हैं। मूवीज देखते हैं। ऑनलाइन एक्टिव रहते हैं। उन्‍हें अगर 9 रुपये में अनलिमिटेड डेटा मिल जाए, तो खुशी तो होगी ही लेकिन यहां एक कंडीशन भी है। क्‍या है वह कंडीशन? आइए जानते हैं।  
 

Airtel Rs 9 Recharge Benefits

9 रुपये का प्रीपेड डेटा रिचार्ज एयरटेल का अबतक का सबसे सस्‍ता पैक है। इस रिचार्ज के साथ कोई सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती यानी आपका मौजूदा रिचार्ज जिस दिन खत्‍म हो रहा है, उसमें कोई इजाफा यह रिचार्ज नहीं करेगा। इसकी सबसे बड़ी खूबी है अनलिमिटेड डेटा। लेकिन यह सिर्फ एक घंटे के लिए मिलेगा। जी हां! एयरटेल का 9 रुपये का प्रीपेड र‍िचार्ज अनलिमिटेड डेटा तो ऑफर करता है, पर एक घंटे के लिए। 
Advertisement

यह उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो रात में मोबाइल पर ऑनलाइन कंटेंट देख रहे होते हैं और उनका डेली डेटा खत्‍म हो जाता है। 9 रुपये का अनलिमिटेड रिचार्ज पाकर वह अगले एक घंटे तक अपनी पसंदीदा चीजों को डाउनलोड कर सकते हैं या फ‍िर ऑनलाइन स्‍ट्रीम कर सकते हैं। 

यहां एक और बात ध्‍यान रखने वाली है कि एक घंटे में सिर्फ 10 जीबी हाई-स्‍पीड डेटा ही मिलेगा। उसके बाद स्‍पीड 64 Kbps पर सिमट जाती है। हालांकि अगर आप पूरे दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा चाहते हैं, तो उसका रिचार्ज भी कंपनी पेश कर रही है, जोकि 39 रुपये का है। 39 रुपये में आप पूरे दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा पा सकते हैं और इसमें कोई कैपिंग भी नहीं की जाती है। कई और रिचार्ज प्‍लान भी कंपनी पेश कर रही है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.