Airtel के इस रिचार्ज पर मिल रहा 105GB डेटा, एमेजॉन प्राइम और डिज्‍नी हॉटस्‍टार का सब्‍सक्र‍िप्‍शन, जानें पूरी डिटेल

Airtel Recharge : यह एक पोस्‍टपेड प्‍लान है, जिसे लेने पर कंपनी खूब सारा डेटा और दूसरे फायदे भी दे रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 मई 2023 19:43 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल ने पेश किया पोस्‍टपेड रिचार्ज प्‍लान
  • इसकी कीमत 599 रुपये महीना है
  • प्‍लान के साथ ओटीटी सब्‍सक्र‍िप्‍शन का मिल रहा फायदा

Airtel Recharge : प्‍लान को लेने पर यूजर किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के फायदे मिलते हैं। रोज 100 SMS किए जा सकते हैं।

मोबाइल रिचार्ज अब अनलिमिटेड कॉलिंग, ढेर सारा डेटा और SMS तक सीमित नहीं है। यूजर्स, ओटीटी के बंडल्‍ड पैक की ख्‍वाहिश भी रखते हैं। टेलीकॉम कंपनियां इस नब्‍ज को पकड़ रही हैं और पॉपुलर ओटीटी ऐप्‍स का सब्‍सक्र‍िप्‍शन अपने प्‍लान में शामिल कर रही हैं। एयरटेल ने हाल में एक नया रिचार्ज प्‍लान पेश किया है। इसके साथ एक नहीं, दो-दो बड़े ओटीटी प्‍लेटफॉर्म का सब्‍सक्र‍िप्‍शन मिलता है। ये एक पोस्‍टपेड प्‍लान है, जिसे लेने पर कंपनी खूब सारा डेटा और दूसरे फायदे भी दे रही है। 
 

क्‍या है एयरटेल का नया प्‍लान   

जैसाकि हमने बताया, यह एयरटेल का पोस्‍टपेड पैक है, जिसकी कीमत 599 रुपये है। इस प्‍लान को लेने पर यूजर किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के फायदे मिलते हैं। रोज 100 SMS किए जा सकते हैं। साथ में मिलता है 6 महीने के लिए Amazon Prime सब्सक्रिप्शन और एक साल के लिए Disney+ Hotstar का मोबाइल सब्‍सक्र‍िप्‍शन। एयरटेल का कहना है कि यूजर को दोनों ओटीटी के लिए कोई अ‍तिरिक्‍त शुल्‍क नहीं चुकाना होगा। 
Advertisement
 

599 रुपये प्‍लान की और क्‍या खूबियां

एयरटेल की वेबसाइट के अनुसार, 599 रुपये के नए पोस्‍टपेड प्‍लान पर हर महीने 105GB डेटा दिया जाएगा। इसमें 75 जीबी डेटा प्राइमरी कनेक्‍शन के लिए और 30 जीबी डेटा हरेक ऐडऑन पर मिलता है। कंपनी ने कहा है कि इस प्‍लान में अधिकतम 9 ऐड-ऑन कनेक्‍शन जोड़े जा सकते हैं। 

यही नहीं, यूजर्स को हैंडसेट प्रोटेक्‍शन, एक्‍ट्रीम ऐप का मोबाइल पैक और विंक म्‍यूजिक प्रीमियम भी ऑफर किया जा रहा है। ऐड-ऑन कनेक्‍शन फ्री या पेड स्‍कीम के अनुसार लिया जा सकता है। पेड कनेक्‍शन लेने पर हर कनेक्‍शन के लिए 299 रुपये चुकाने होंगे।  
Advertisement

इस प्‍लान की सबसे बड़ी डील Amazon Prime सब्सक्रिप्शन और Disney+ Hotstar का मोबाइल सब्‍सक्र‍िप्‍शन है। दोनों ओटीटी की मासिक कीमत को जोड़ा जाए, तो उस‍ हिसाब से एयरटेल का 599 रुपये का रिचार्ज प्‍लान काफी किफायती बैठता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.