Airtel के इस प्रीपेड पैक में मिलेगा 246 जीबी 4जी डेटा

Jio को टक्कर देने के लिए Airtel ने नया दांव चला है। अब Airtel 558 रुपये वाला नया प्रीपेड पैक लेकर आई है, जो यूज़र को कुल 82 दिन तक 246 जीबी डेटा देगा...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 मई 2018 11:49 IST
ख़ास बातें
  • Jio को टक्कर देने के लिए Airtel ने चला नया दांव
  • Airtel 558 रुपये वाला नया प्रीपेड पैक लेकर आई है
  • यूज़र को कुल 82 दिन तक 246 जीबी डेटा का मिलेगा लाभ

Airtel के इस पैक में मिलेगा 246 जीबी 4जी डेटा

Jio को टक्कर देने के लिए Airtel ने नया दांव चला है। अब Airtel  558 रुपये वाला नया प्रीपेड पैक लेकर आई है, जो यूज़र को कुल 82 दिन तक 246 जीबी डेटा देगा। नए पैक में असीमित वॉयस कॉल, 100 एसएमएस का लाभ 82 दिन तक मिलेगा। नया पैक अब दिल्ली-एनसीआर के भीतर Airtel की आधिकारिक साइट से खरीदा जा सकता है। Airtel  का यह पैक मुकाबला करता है Jio के 498 रुपये वाले पैक का, जो यूज़र को 182 जीबी 4जी डेटा, 91 दिन की वैधता के साथ देता है। इस पैक का लाभ जियो, जनवरी महीने से ग्राहकों को दे रही है।

एयरटेल के 558 रुपये वाले प्लान की बात करें तो कंपनी इसमें 3 जीबी डेटा प्रतिदिन देती है। इसके अलावा ग्राहकों को मिलते हैं असीमित, लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग में वॉयस कॉल, 100 लोकल व एसटीडी एसएमएस हर दिन। तय की गई डेटा लिमिट के बाद यूज़र को 128केबीपीएस की रफ्तार से डेटा मिलता है। हालांकि, वॉयस कॉल की एफयूपी सीमा नहीं है। डेटा का लाभ कुल 246 जीबी है। इसका मतलब, एयरटेल 2.26 रुपये प्रति जीबी की दर से डेटा दे रही है।
 

Jio के 498 रुपये वाले पैक पर विस्तार से जाएं तो यह यूज़र को 2 जीबी डेटा हर दिन देता है। वैधता रहती है 91 दिनों की। यानी, कुल 182 जीबी डेटा इसमें मिलता है। प्रति जीबी डेटा की कीमत निकलती है 2.73 रुपये। इस पैक में भी असीमित वॉयस कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदिन का लाभ शामिल है। जैसा कि हमने पहले बताया, एयरटेल के ग्राहक दिल्ली-एनसीआर सर्कल के लिए साइट से रीचार्ज कर सकते हैं। या मायएयरटेल ऐप से भी रीचार्ज ले सकते हैं। पैक को सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने देखा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Reliance Jio, Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.