Airtel के इस पैक में 30GB डाटा के साथ मिलेगा 1 साल तक फ्री Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन

Airtel के इस प्लान में डाटा और Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन के अलावा वॉयस कॉलिंग या एसएमएस की सुविधा मौजूद नहीं है।

Airtel के इस पैक में 30GB डाटा के साथ मिलेगा 1 साल तक फ्री Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन
ख़ास बातें
  • Airtel के इस प्लान में मिलती है 30 दिन की वैधता
  • Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन 1 साल तक के लिए मिलता है फ्री
  • प्लान में मौजूद है 30GB डाटा
विज्ञापन
वीकेंड की शुरुआत के साथ यदि आप किसी एक ऐसे रीचार्ज प्लान की तलाश में हैं, जिसमें आपको ज्यादा से ज्यादा डाटा बेनेफिट के साथ इंटरटेनमेंट डोज़ भी मिल सके। अगर हां.. तो आज हम आपके लिए एक ऐसा ही प्लान लेकर आए हैं। इस प्लान में न केवल आपको डाटा बेनेफिट मिलेगा बल्कि इसके साथ ही आपको Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन के रूप में ओटीटी प्लेटफॉर्म का भी एक्सेस प्राप्त होगा। इसके बाद आप केवल यह वीकेंड ही नहीं बल्कि अगले साल तक आने वाले हर वीकेंड डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी प्लेटफॉर्म पर आने वाले कॉन्टेंट का आनंद ले सकते हैं। जी हां, इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को 1 साल तक का डिज़नी + हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन देने रही है। आइए जानते है इस प्लान के बारे में फुल डिटेल।

Airtel के इस प्लान की कीमत 401 रुपये है। खास बात यह है कि Disney+ Hotstar VIP के वार्षिक सब्सक्रिप्शन की कीमत 399 रुपये है। वहीं आप महज 2 रुपये अधिक देकर एयरटेल 30GB डाटा का बेनेफिट प्रदान कर रही है। जी हां, एयरटेल के 401 रुपये के रीचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को 30GB डाटा उपलब्ध कराती है। हालांकि, इस प्लान की वैधता 30 दिन की है। लेकिन इस प्लान में आपको डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन 1 साल तक के लिए प्राप्त होगा।

डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन में सिनेमा, मूवी, स्पोर्ट्स, डिजनी+ के किड्स केंटेंट का एक्सेस मिलता। इसके अलावा भारतीय टीवी शो और फिल्मों को सबसे पहले देखने की सुविधा भी होती है।

गौरतलब है कि डाटा और डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन के अलावा, इस प्लान में कोई वॉयस कॉलिंग या एसएमएस की सुविधा मौजूद नहीं है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »