Airtel के 399 रुपये वाले प्रीपेड पैक में अब मिल रहा है हर दिन 2.4 जीबी डेटा, लेकिन...

रिलायंस जियो को चुनौती देने के मकसद से एयरटेल ने अपने 399 रुपये वाले प्रीपेड पैक को और भी फायदेमंद बना दिया है। दरअसल, Airtel ने इस पैक में हर दिन दिए जाने वाले हाइ-स्पीड डेटा की सीमा बढ़ा दी है।

Airtel के 399 रुपये वाले प्रीपेड पैक में अब मिल रहा है हर दिन 2.4 जीबी डेटा, लेकिन...
ख़ास बातें
  • एयरटेल अपने 399 रुपये वाले पैक में पहले हर दिन 1.4 जीबी डेटा देती थी
  • अब यूज़र हर दिन 2.4 जीबी डेटा पाएंगे
  • प्लान में किया गया यह बदलाव चुनिंदा यूज़र के लिए है
विज्ञापन
रिलायंस जियो को चुनौती देने के मकसद से एयरटेल ने अपने 399 रुपये वाले प्रीपेड पैक को और भी फायदेमंद बना दिया है। दरअसल, Airtel ने इस पैक में हर दिन दिए जाने वाले हाइ-स्पीड डेटा की सीमा बढ़ा दी है। पहले यह टेलीकॉम कंपनी इस्तेमाल के लिए 1.4 जीबी डेटा देती थी। अब यूज़र हर दिन 2.4 जीबी डेटा पाएंगे। बता दें कि प्लान में किया गया यह बदलाव चुनिंदा यूज़र के लिए है। इस अपग्रेड के बाद Airtel, जियो की इसी कीमत वाले प्रीपेड पैक को और मजबूती से चुनौती दे पाएगी, जिसमें यूज़र को इस्तेमाल के लिए 84 दिनों तक हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है। हालांकि, एयरटेल के इस प्रीपेड पैक के करीब जियो का 448 रुपये वाला रीचार्ज पैक है जिसमें 84 दिनों के लिए इस्तेमाल के लिए हर दिन 2 जीबी डेटा मिलता है।

399 रुपये वाले प्लान में Airtel सब्सक्राइबर को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी, वो भी 70 दिनों तक। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ यूज़र के लिए इस पैक की वैधता 84 दिनों की है और डेटा की सीमा में बदलाव इन्हीं यूज़र के लिए किया गया है। इसका मतलब है कि जिन एयरटेल यूज़र को 399 रुपये वाला प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ मिला है, वे अब हर दिन 2.4 जीबी डेटा, हर दिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल का मज़ा ले पाएंगे। जोड़-घटाव करें तो इस प्लान में 1 जीबी डेटा की कीमत 1.97 रुपये होती है जो इंडस्ट्री में आज की तारीख में सबसे कम है।

इस प्लान के साथ 70 दिनों की वैधता वाले यूज़र अब भी हर दिन 1.4 जीबी डेटा पाएंगे। इसके अलावा हर दिन मुफ्त 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा होगी। उम्मीद है कि एयरटेल जल्द ही इस पैक को ओपन मार्केट का हिस्सा बनाएगी। फिलहाल, चंद एयरटेल सब्सक्राइबर ही इसका फायदा उठा पा रहे हैं।

दूसरी तरफ, Reliance Jio के पास अपने ग्राहकों के लिए 399 रुपये का प्लान है। इसकी वैधता 84 दिनों की है और यूज़र को इस दौरान हर दिन इस्तेमाल के लिए प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है। यह टेलीकॉम कंपनी हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त देती है। इसके अलावा कंपनी के डिजिटल कंटेंट का एक्सेस मिलता है और साथ में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा तो है ही। यह प्लान हर किसी के लिए उपलब्ध है। इस बीच जियो ने हाल ही में नया कैशबैक ऑफर लॉन्च किया था। इसे Jio Holiday Hungama ऑफर का नाम दिया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bharti Airtel

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »