• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel के 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में हर महीने मिलेगा 20 जीबी अतिरिक्त डेटा

Airtel के 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में हर महीने मिलेगा 20 जीबी अतिरिक्त डेटा

Airtel अपने 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान के साथ सब्सक्राइबर को अतिरिक्त 20 जीबी डेटा दे रही है। यह फायदा एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को एक साल के लिए मिलेगा।

Airtel के 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में हर महीने मिलेगा 20 जीबी अतिरिक्त डेटा
ख़ास बातें
  • Airtel के इस प्लान में अब हर महीने मिलेगा 40 जीबी डेटा
  • यह अनलिमिटेड वॉयस कॉल व हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है
  • एयरटेल के सब्सक्राइबर को विंक म्यूज़िक का सब्सक्रिप्शन मिलता है
विज्ञापन
Airtel अपने 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान के साथ सब्सक्राइबर को अतिरिक्त 20 जीबी डेटा दे रही है। यह फायदा एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को एक साल के लिए मिलेगा। 399 रुपये वाले Airtel प्लान की सीधी भिड़ंत वोडाफोन के 399 रुपये वाले रेड पोस्टपेड प्लान से होगी जिसमें हर महीने 40 जीबी डेटा मिलता है। जाने-अनजाने में कंपनी के निशाने पर Reliance Jio भी है। Airtel और Vodafone के पोस्टपेड प्लान में सब्सक्राइबर को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलती है। वोडफोन अपने ग्राहकों को एक साल के लिए अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन भी देती है जबकि एयरटेल के सब्सक्राइबर को विंक म्यूज़िक का सब्सक्रिप्शन मिलता है। एयरटेल के 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान के जवाब में Reliance Jio के पास 199 रुपये का पोस्टपेड प्लान है। इसमें यूज़र को 25 जीबी डेटा मिलता है और यह अनलिमिटेड वॉयस कॉल व हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है।

एयरटेल के 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में अब यूज़र को अतिरिक्त 20 जीबी डेटा मिलेगा। अभी इस पैक में इस्तेमाल के लिए एयरटेल सब्सक्राइबर को हर महीने 20 जीबी डेटा दिया जाता है और 200 जीबी तक डेटा रोलओवर की भी सुविधा है। इसके अलावा यूज़र को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलती है। हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त भेजे जा सकते हैं। सब्सक्राइबर चाहें तो एयरटेल की वेबसाइट पर जाकर इस प्लान को चुन सकते हैं।
 
airtel

एयरटेल की वेबसाइट पर अतिरिक्त डेटा के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया है। लेकिन एयरटेल के ग्राहक सेवा केंद्र के अधिकारी के गैजेट्स 360 को बताया कि अतिरिक्त 20 जीबी डेटा नए ग्राहकों और प्रीपेड से पोस्टपेड चुनने वाले एयरटेल सब्सक्राइबर को मिलेगा। इसका मतलब है कि मौज़ूदा ग्रााहक पहले की तरह हर महीने 20 जीबी डेटा ही पाते रहेंगे। बता दें कि अतिरिक्त 20 जीबी हर महीने दिेया जाएगा। इस तरह से पूरे साल में यूज़र कुल 240 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा।

जैसा कि हमने आपको बताया, वोडाफोन के 399 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले 40 जीबी डेटा को देखते हुए एयरटेल के 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में बदलाव किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »