डेली 3GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग से लैस है Airtel का ये प्लान, कीमत 400 से भी कम...

यदि आपका बजट 400 या उससे थोड़ा कम का है, तो Airtel टेलीकॉम कंपनी आपके लिए शानदार बेनेफिट्स से लैस एक पैक लेकर आती है। इस पैक में न केवल आपकी डाटा आवश्यता पूरी होगी बल्कि इसमें कई अन्य बेनेफिट्स भी शामिल है।

डेली 3GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग से लैस है Airtel का ये प्लान, कीमत 400 से भी कम...
ख़ास बातें
  • Airtel के इस रीचार्ज पैक में मिलेगा 84GB डाटा
  • एयरटेल के प्लान की वैलिडिटी 28 दिन तक की है
  • प्लान में रोज़ भेज सकेंगे 100 फ्री एसएमएस
विज्ञापन
रोजमर्रा की जिंदगी में इंटरनेट की जरूरत को समझते हुए टेलीकॉम कंपनियां डेली 1GB व 2GB डाटा प्रीपेड रीचार्ज प्लान की तरह डेली 3GB डाटा रीचार्ज पैक में भी कई तरह के विकल्प प्रदान करती हैं। हालांकि, समान्य-सी बात है कि ज्यादा डाटा प्रदान करने वाले 3 जीबी डाटा रीचार्ज पैक की कीमत 1 जीबी या फिर 2 जीबी वाले डाटा पैक से ज्यादा होगी। लेकिन यदि आपका बजट 400 या उससे थोड़ा कम का है, तो Airtel टेलीकॉम कंपनी आपके लिए शानदार बेनेफिट्स से लैस एक पैक लेकर आती है। इस पैक में न केवल आपकी डाटा आवश्यता पूरी होगी बल्कि इसमें कई अन्य बेनेफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इस पैक के बारे में-

Airtel के इस रीचार्ज पैक की कीमत 398 रुपये है, जो कि डेली 3 जीबी डाटा प्रदान करने वाला एयरटेल कंपनी का सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिन तक की वैलिडिटी प्रदान होती है, जिसका मतलब यह है कि प्लान के तहत प्राप्त होने वाले बेनेफिट्स का इस्तेमाल आप 28 दिन तक कर सकते हैं। 28 दिन तक रोज़ाना 3 जीबी डाटा का इस्तेमाल करने के लिहाज से आपको इस पैक के तहत कुल मिलाकर 84GB डाटा का एक्सेस दिया जाएगा।

डाटा के अलावा, 398 रुपये के रीचार्ज पैक में आपको 28 दिन तक के लिए फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा, जिसका इस्तेमाल आप किसी भी नेटवर्क पर कर सकते हैं। यह प्लान ग्राहकों को रोज़ाना 100 फ्री एसएमएस करने की भी सुविधा प्रदान करता है।

केवल इतना ही नहीं...  प्लान में यूज़र्स को फ्री हैलो ट्यून, विंक म्यूज़िक फ्री, फ्री ऑनलाइन कोर्स जैसे बेनेफिट्स भी प्राप्त होंगे।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »