Airtel के इस प्रीपेड प्लान में मिलेगा 105 जीबी डेटा

Reliance Jio से मुकाबले के लिए Airtel ने नया रीचार्ज पैक लॉन्च कर दिया है। एयरटेल के नए प्रीपेड प्लान की कीमत 398 रुपये है। 398 रुपये का रीचार्ज कराने पर यूजर को प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

Airtel के इस प्रीपेड प्लान में मिलेगा 105 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • Airtel का नया प्रीपेड प्लान 70 दिनों की वैधता के साथ आता है
  • एयरटेल के 398 रुपये वाले प्लान में मिलेगा 105 जीबी डेटा
  • Jio के पास भी मौजूद है 398 रुपये वाला प्लान
विज्ञापन
टेलीकॉम सेक्टर में अपनी धाक जमाने रखने और Reliance Jio से मुकाबले के लिए  Airtel ने नया रीचार्ज पैक लॉन्च कर दिया है। एयरटेल के नए प्रीपेड प्लान की कीमत 398 रुपये है। 398 रुपये का रीचार्ज कराने पर यूजर को प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। एयरटेल का यह प्लान Vodafone और रिलायंस जियो को कड़ी चुनौती देगा। Airtel 398 रुपये वाला प्लान 70 दिनों की वैधता के साथ आता है। यह प्लान चुनिंदा यूजर के लिए नहीं बल्कि इस प्लान को सभी सर्किल के लिए जारी किया गया है।

साइट TelecomTalk ने सबसे पहले एयरटेल के नए प्रीपेड प्लान को रिपोर्ट किया है। Airtel 398 रुपये वाले प्लान में आपको प्रतिदिन 1.5 जीबी 3 जी/ 4 जी डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी, नेशनल रोमिंग) और प्रतिदिन 90 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। वॉयस कॉलिंग के लिए सीमा तय नहीं की गई है। Airtel के पास 399 रुपये वाला प्लान भी मौजूद है, इस प्लान में प्रतिदिन 1.4 जीबी 3जी/ 4 जी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी, रोमिंग) और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। प्लान 70 दिनों की वैधता के साथ आता है।
 
airtel

Airtel के 398 रुपये वाले प्लान को टक्कर देने के लिए Jio के पास भी 398 रुपये वाला प्लान मौजूद है। Jio का 398 रुपये वाला प्रीपेड प्लान प्रतिदिन 2 जीबी 4 जी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस और जियो ऐप्स सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है। रिलायंस जियो का प्लान एयरटेल के मुकाबले ज्यादा डेटा ऑफर कर रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »