• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel के इस प्रीपेड प्लान में अब 56 नहीं 70 दिन की वैलिडिटी मिलेगी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 6GB का फयदा भी...

Airtel के इस प्रीपेड प्लान में अब 56 नहीं 70 दिन की वैलिडिटी मिलेगी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 6GB का फयदा भी...

Airtel ने जानकारी दी है कि उसके 395 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी को अब 14 दिन से बढ़ा दिया गया है। जहां पहले इस पैक में 56 दिनों की वैधता मिलती थी, वहीं अब यूजर्स इस पैक के बिनिफिट्स को 70 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

Airtel के इस प्रीपेड प्लान में अब 56 नहीं 70 दिन की वैलिडिटी मिलेगी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 6GB का फयदा भी...
ख़ास बातें
  • 395 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी को अब 14 दिन से बढ़ा दिया गया है
  • पहले इस पैक में 56 दिनों की वैधता मिलती थी
  • अब यूजर्स इस पैक के बिनिफिट्स को 70 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं
विज्ञापन
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने मौजूदा 395 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी को बढ़ा दिया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस पुराने पैक में अब एयरटेल यूजर्स को दो हफ्ते की अधिक वैधता मिलेगी। Airtel के Rs. 395 के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 600 फ्री SMS का बेनिफिट मिलता है। कंपनी इस प्लान में Apollo 24/7 Circle, फ्री HelloTunes और फ्री Wynk Music एक्सेस जैसे एडिशनल बेनिफिट्स भी देती है। प्लान में डेली डेटा का फायदा नहीं मिलता, इसके बजाय कंपनी एक साथ 6GB डेटा देती है, जिसे यूजर पैक वैलिडिटी के दौरान बिना किसी डेली लिमिट के कभी भी खर्च कर सकता है।

Airtel ने जानकारी दी है कि उसके 395 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी को अब 14 दिन से बढ़ा दिया गया है। जहां पहले इस पैक में 56 दिनों की वैधता मिलती थी, वहीं अब यूजर्स इस पैक के बिनिफिट्स को 70 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है और यूजर्स पूरी वैधता के दौरान 600 फ्री SMS का बेनिफिट भी ले सकते हैं। एयरटेल का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए आदर्श नहीं है, क्योंकि इसमें कुल 6GB डेटा मिलता है, जिसे यूजर अब 70 दिनों तक बिना किसी डेली लिमिट के कभी भी खर्च कर सकते हैं।

प्लान के साथ फ्री Wynk Music एक्सेस और HelloTunes का फायदा मिलता है और साथ ही Apollo 24/7 Circle का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। हालांकि ध्यान रखें कि इसमें अनलिमिटेड 5G नेटवर्क सपोर्ट नहीं मिलेगा।
 
Latest and Breaking News on NDTV

Airtel के Rs. 395 प्लान की सीधी टक्कर Jio के 395 रुपये के प्लान के साथ होती है। हालांकि, Jio के प्लान में कुछ एडिशनल बेनिफिट्स हैं, जैसे इसमें यूजर्स को 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा बेनिफिट के साथ कुल 6GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, यूजर्स पूरी वैधता के दौरान 1,000 फ्री SMS का फायदा उठा सकते हैं। इस प्लान में भी एयरटेल प्लान के समान अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा शामिल है। Jio इस प्लान के साथ यूजर्स को JioCinema, JioTV और JioCloud सहित Jio ऐप सूट का एक्सेस देता है। ध्यान रखें कि JioCinema (प्रीमियम) इस प्लान में शामिल नहीं है।

वहीं, Vi (Vodafone Idea) के पास 84 दिन की वैलिडिटी और 6GB कुल डेटा वाला प्रीपेड प्लान उपलब्ध है, लेकिन इसकी कीमत 459 रुपये है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 1,000 फ्री SMS मिलते हैं। हालांकि, Vi के पास फिलहाल 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। वहीं, Jio और Airtel के विपरीत, जहां 6GB डेटा कोटा खत्म होने के बाद लो-स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलता है, Vi प्लान में 6GB डेटा खत्म होने के बाद यूजर्स को प्रति MB 50 पैसा चार्ज देना होगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »