• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • अनलिमिटिड कॉलिंग और डाटा के साथ Airtel ने लॉन्च किए Rs 296 और Rs 319 वाले प्रीपेड प्लान

अनलिमिटिड कॉलिंग और डाटा के साथ Airtel ने लॉन्च किए Rs 296 और Rs 319 वाले प्रीपेड प्लान

Airtel का 319 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान अनलिमिटिड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और डेली 2 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट डाटा के साथ आता है।

अनलिमिटिड कॉलिंग और डाटा के साथ Airtel ने लॉन्च किए Rs 296 और Rs 319 वाले प्रीपेड प्लान

एयरटेल की वेबसाइट पर 296 रुपये और 319 रुपये के दोनों प्लान लिस्ट किए गए हैं।

ख़ास बातें
  • 296 रुपये का प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है।
  • कंपनी का 319 रुपये का प्लान एक महीने की वैधता के साथ आता है।
  • इन दोनों ही प्लान्स के कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलते हैं।
विज्ञापन
Airtel ने अपने प्रीपेड प्लान्स की लिस्ट में दो नए प्लान और जोड़ दिए हैं। कंपनी ने 296 रुपये और 319 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। एयरटेल का 296 रुपये का प्लान (Airtel Rs 296 Plan) 30 दिनों की वैधता के साथ आता है और कंपनी का 319 रुपये का प्लान पूरे एक महीने की वैधता के साथ आता है। कुछ महीने पहले टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए थे कि वो कम से कम एक प्लान ऐसा लाएं जो यूजर्स को 30 दिनों की वैधता देता हो, और एक प्लान ऐसा भी हो जो पूरे एक महीने की वैधता देता हो, ताकि यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो। इन्हीं निर्देशों का पालन करते हुए एयरटेल ने ये दो नए प्लान अपने प्रीपेड प्लान पोर्टफोलियो में जोड़े हैं। 

एयरटेल की वेबसाइट (Airtel website) पर 296 रुपये और 319 रुपये के दोनों प्लान लिस्ट किए गए हैं, जिसके बारे में शुरुआत में 91Mobiles ने रिपोर्ट किया था। 
 

Rs. 296 Airtel prepaid recharge plan benefits

टेलीकॉम कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किए गए 296 रुपये के एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज प्लान (Rs 296 Airtel prepaid recharge plan) में अनलिमिटिड कॉलिंग (Unlimited Calling), 100 SMS और कुल 25 जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। 
 

Rs. 319 Airtel prepaid recharge plan benefits

Airtel का 319 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान (Rs 319 Airtel prepaid recharge plan) अनलिमिटिड कॉलिंग (Unlimited Calling), प्रतिदिन 100 SMS और डेली 2 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट डाटा के साथ आता है। इसकी वैधता एक महीने की है। 

इन दोनों ही प्लान्स के साथ कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलते हैं। जिसमें 30 दिनों का एमेजॉन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन (Amazon Prime Video Mobile Edition), तीन महीने का Apollo 24x7 Circle, और FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक मिलता है। यह प्लान Wynk Music की फ्री एक्सेस भी देता है। 

TRAI ने जनवरी में इस तरह के प्लान्स लाने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश जारी किए थे। इस हफ्ते की शुरुआत में Reliance Jio ने भी 259 रुपये का एक रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है जिसे कंपनी कैलेंडर मंथ वैलिडिटी (calendar month validity) प्लान भी कहती है। यह प्लान भी 319 रुपये के एयरटेल प्लान (Rs 319 Airtel plan) से मेल खाता है। 

रिलायंस जिओ का 259 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान (Rs 259 Jio plan) रोजाना 1.5 जीबी हाईस्पीड इंटरनेट डाटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटिड कॉलिंग की सुविधा देता है। इसके साथ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के रूप में जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »