• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 365 दिन में 730GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आता है Airtel का ये प्लान

365 दिन में 730GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आता है Airtel का ये प्लान

गौरतलब है कि कंपनी पहले इस बेनेफिट के साथ 2,698 रुपये वाला प्लान ग्राहकों के लिए लाती थी, लेकिन इसमें Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन मिलता था। वहीं अब कंपनी ने Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन बंद करने के साथ अपना 2,698 रुपये वाला पैक भी बंद कर दिया है।

365 दिन में 730GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आता है Airtel का ये प्लान
ख़ास बातें
  • Airtel के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी शामिल है
  • इस प्लान में कुल मिलाकर 730GB डाटा मिलने वाला है
  • प्लान की वैधता 1 साल तक की है
विज्ञापन
Airtel कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्लान लेकर आती है। हालांकि, यदि आप कंपनी के किसी ऐसे प्लान की तलाश कर रहे हैं, जिसके बाद आपको पूरे सालभर दूसरे रीचार्ज की टेंशन न हो, तो आज हम आपके लिए एक ऐसा ही प्लान ढूंढकर लाएं हैं। खास बात यह है कि यह प्लान डाटा, कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट्स के साथ-साथ आपको Disney+ Hotstar Mobile के रूप में OTT सब्सक्रिप्शन भी प्रदान करता है। यह फ्री बेनेफिट आपको पूरे 1 साल तक की वैलिडिटी के साथ प्राप्त होगा।

Airtel का यह प्लान 365 दिन तक की वैधता के साथ आता है। बेनेफिट्स की बात करें, तो ग्राहकों को इस प्लान में डेली 2GB डाटा एक्सेस प्राप्त होता है। 1 साल की वैधता के हिसाब से आपको इस प्लान में कुल मिलाकर 730GB डाटा मिलने वाला है। डाटा के अलावा, यह पैक ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग भी प्रदान करता है, जिसमें ग्राहक किसी भी नेटवर्क पर सालभर फ्री कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही इस प्लान में रोज़ाना 100 एसएमएस भी फ्री मिलते हैं।

खास बेनेफिट्स क बात करें, तो एयरटेल कंपनी अपने इस प्लान में ग्राहकों को Disney+ Hotstar Mobile का 1 साल तक का सब्सक्रिप्शन प्रदान करती है। इस प्लान में Apollo 24|7 Circle,  Free Hellotunes, Wynk Music Free, Free online courses और FASTag के रीचार्ज पर 100 रुपये का कैशबैक मिलता है। बता दें, इस प्लान की कीमत 2,798 रुपये है।

गौरतलब है कि कंपनी पहले इस बेनेफिट के साथ 2,698 रुपये वाला प्लान ग्राहकों के लिए लाती थी, लेकिन इसमें Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन मिलता था। वहीं अब कंपनी ने Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन बंद करने के साथ अपना 2,698 रुपये वाला पैक भी बंद कर दिया है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Rs 2, 798 recharge plan

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »