• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • केवल Rs 19 में अनलिमिटेड कॉलिंग और भरपूर डाटा बेनेफिट से लैस है Airtel का ये छोटा रीचार्ज

केवल Rs 19 में अनलिमिटेड कॉलिंग और भरपूर डाटा बेनेफिट से लैस है Airtel का ये छोटा रीचार्ज

Airtel को अपने डाटा और कॉलिंग बेनेफिट से ज्यादा महंगे रीचार्ज के लिए जाना जाता है। लेकिन एयरटेल का ये छोटा रीचार्ज आपका नज़रिया बदल देगा।

केवल Rs 19 में अनलिमिटेड कॉलिंग और भरपूर डाटा बेनेफिट से लैस है Airtel का ये छोटा रीचार्ज
ख़ास बातें
  • Airtel के इस प्लान की वैधता 2 दिन की है
  • प्लान की कीमत है 19 रुपये
  • 19 रुपये के इस प्लान में मिलेगा 200MB डाटा
विज्ञापन
Airtel को अपने डाटा और कॉलिंग बेनेफिट से ज्यादा महंगे रीचार्ज के लिए जाना जाता है। खुद एयरटेल यूज़र्स और अन्य टेलीकॉम कंपनियों के ग्राहकों को मानना है कि एयरटेल कंपनी दूसरी टेलीकॉम  कंपनियों के रीचार्ज प्लान की तुलना में महंगे प्लान लेकर आती है। लेकिन आज हम आपको Airtel के एक ऐसे छोटे प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बेनेफिट जानकर आपका नज़रिया एयरटेल के प्रति बदल जाएगा। एयरटेल के इस प्लान की कीमत 20 रुपये से भी कम है, जिसमें आपको कॉलिंग से लेकर डाटा एक्सेस तक के बेनेफिट प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान की फुल डिटेल।

Airtel के इस प्लान की कीमत महज 19 रुपये है। कीमत के लिहाज से भले ही प्लान छोटा रीचार्ज माना जाए, लेकिन इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट काफी शानदार है। इस 19 रुपये के एयरटेल रीचार्ज में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री मिलती है, जिसमें ग्राहक 1 घंटे नहीं... 2 घंटे नहीं... बल्कि 24 घंटे फ्री कॉलिंग का मज़ा उठा सकते हैं। केवल एयरटेल ही नहीं बल्कि आप किसी भी नेटवर्क पर 19 रुपये के रीचार्ज को एक्टिव कराने के बाद फ्री में बात कर सकते हैं, वो भी बिना किसी लिमिट के।

कॉलिंग बेनेफिट के अलावा, यह छोटा रीचार्ज डाटा बेनेफिट से भी लैस है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 200MB डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होता है। बता दें, ये कंपनी के बंद हो चुके 49 रुपये वाले प्लान से भी ज्यादा है। एयरटेल के 49 रुपये के प्लान में ग्राहकों को महज 100MB डाटा मुहैया कराया जाता था, लेकिन इस प्लान में ग्राहक 100 एमबी अतिरिक्त डाटा प्राप्त कर सकते हैं, जिसके तहत उन्हें कुल मिलाकर 200 एमबी डाटा इस्तेमाल के लिए मिलता है।

आपको बता दें, एयरटेल के इस पैक में महज 2 ही दिन तक की वैधता प्राप्त होती है, जिसका मतलब यह है कि ऊपर बताए गए बेनेफिट्स का मज़ा आप केवल 2 दिन ही ले सकते हैं।

एयरटेल के विपरित Jio और Vi के प्लान की बात करें, तो Jio का अनलिमिटेड कॉलिंग से लैस सबसे सस्ता रीचार्ज 39 रुपये का है, जिसमें 14 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। इसके अलावा, Vi कंपनी एयरटेल की तरह 19 रुपये का प्लान लेकर आती है, जिसमें 2 दिन की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 200 एमबी डाटा मिलता है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel rs 19 recharge plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »