Jio को Airtel की चुनौती, लॉन्च किया 365 जीबी डेटा वाला प्रीपेड रीचार्ज पैक

Airtel ने Reliance Jio से मुकाबले के लिए अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नए प्लान को लॉन्च किया है। जानें, इस पैक के साथ आपको क्या-क्या मिलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 जनवरी 2019 11:12 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल का नया रीचार्ज पैक देगा प्रतिदिन 1 जीबी डेटा
  • Airtel TV का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा फ्री
  • Reliance Jio के 1,699 रुपये वाले प्लान से होगा Airtel का मुकाबला

Jio को Airtel की चुनौती, लॉन्च किया 365 जीबी डेटा वाला प्रीपेड रीचार्ज पैक

Airtel ने Reliance Jio से मुकाबले के लिए अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नए वार्षिक प्लान को लॉन्च किया है। एयरटेल के इस नए प्लान की कीमत 1,699 रुपये है। Airtel का यह प्रीपेड पैक अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और एसएमएस की सुविधा से लैस है। गौर करने वाली बात यह है कि Airtel के 1,699 रुपये वाले पैक की वैधता 365 दिनों की है। याद करा दें कि, कुछ समय पूर्व रिलायंस जियो ने भी अपने वार्षिक प्लान को उतारा था।

Reliance Jio की तरह Airtel के भी इस रीचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग पर कोई फेयर यूसेज पॉलिसी (एफयूपी) लिमिट नहीं है। वेबसाइट Telecom Talk की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरटेल का 1,699 रुपये वाला प्रीपेड पैक अनलिमिटेड एसटीडी, रोमिंग, लोकल कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस और प्रतिदिन 1 जीबी डेटा के साथ आता है।

यूजर Airtel TV ऐप पर प्रीमियम कंटेंट सब्सक्रिप्शन का भी लुत्फ उठा पाएंगे, बता दें कि इसके लिए आपको अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्लान को फिलहाल हिमाचल प्रदेश सर्किल में उतारा गया है, उम्मीद है कि कंपनी अपने इस वार्षिक प्लान को अन्य सर्किल में भी लाएगी। साथ ही ये भी कहा गया है कि इसे ओपन मार्केट में पेश कर दिया गया है, लेकिन हमें कंपनी के वेबसाइट या फिर ऐप पर ऐसा देखने को नहीं मिला है।

Airtel के इस नए रीचार्ज प्लान की सीधी भिड़ंत Jio के 1,699 रुपये वाले प्रीपेड पैक से होगी। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस जियो अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा के साथ आता है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है।
Advertisement

Jio और Airtel की तरह Vodafone ने भी कुछ दिनों पहले 1,499 रुपये का रीचार्ज पैक उतारा था। नए वोडाफोन रीचार्ज पैक में वोडाफोन सब्सक्राइबर को 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 1 जीबी 4जी/ 3जी डेटा मिलेगा। 1,499 रुपये वाले वोडाफोन रीचार्ज पैक में सभी प्रीपेड ग्राहकों को Vodafone Play ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस पर ग्राहक लाइव टीवी और सिनेमा का लुत्फ उठा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.