Airtel के ये दो नए प्लान फिर हुए लॉन्च, जानें इनके बारे में

टेलीकॉम कंपनी Airtel ने एक बार फिर अपने दो नए प्रीपेड रीचार्ज पैक को लॉन्च कर दिया है। जानें इनके बारे में।

Airtel के ये दो नए प्लान फिर हुए लॉन्च, जानें इनके बारे में

Airtel के ये दो नए प्लान फिर हुए लॉन्च, जानें इनके बारे में

ख़ास बातें
  • Airtel के 100 रुपये और 500 रुपये वाले प्लान फिर हुए लॉन्च
  • एयरटेल के ये प्लान डेटा और एसएमएस की सुविधा से लैस नहीं है
  • 100 रुपये के रीचार्ज पर मिलेगा 81.75 रुपये का टॉकटाइम
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी Airtel ने एक बार फिर 100 रुपये और 500 रुपये वाले रीचार्ज पैक को लॉन्च कर दिया है। एयरटेल के ये प्लान 28 दिनों की आउटगोइंग वैधता और लाइफटाइम एक्टिवेशन वैधता के साथ आ रहे हैं। Airtel के ये दोनों प्लान देश के सभी सर्किल में उपलब्ध हैं या नहीं, अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। दोबारा लॉन्च हुए 100 रुपये और 500 रुपये वाले प्लान को MyAirtel ऐप पर लिस्ट कर दिया गया है।

अगर आप भी एयरटेल ग्राहक हैं तो ऐप में 'बेस्ट प्लान' मेन्यू के 'टॉकटाइम' सेक्शन में जाकर नए प्रीपेड प्लान को चैक कर सकते हैं। अब बात Airtel के नए 100 रुपये वाले प्लान की। यह प्लान 81.75 रुपये के टॉकटाइम के साथ आ रहा है। इसी के साथ यूजर को 28 दिनों की आउटगोइंग वैधता और इनकमिंग कॉल के लिए लाइफटाइम एक्टिवेशन वैधता मिलेगी। 500 रुपये वाला रीचार्ज पैक 420.73 रुपये के टॉकटाइम, 28 दिनों की आउटगोइंग वैधता और लाइफटाइम एक्टिवेशन वैधता के साथ आ रहा है।
 
airtel

गौर करने वाली बात यह है कि ये प्लान मोबाइल डेटा और एसएमएस की सुविधा से लैस नहीं है। Airtel द्वारा री-लॉन्च किए 100 रुपये और 500 रुपये वाले प्रीपेड पैक को सबसे पहले वेबसाइट TelecomTalk ने रिपोर्ट किया है। इस सप्ताह के शुरुआत में Airtel ने Reliance Jio से मुकाबले के लिए अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नए वार्षिक प्लान को लॉन्च किया था। एयरटेल के इस नए प्लान की कीमत 1,699 रुपये है। Airtel का यह प्रीपेड पैक अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 1 जीबी डेटा और 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा से लैस है। गौर करने वाली बात यह है कि यह प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »