Airtel ने फिर बढ़ाया यूजर्स का खर्च! कई सस्ते प्लान हुए बंद, कुछ के बेनिफिट्स भी घटे

Airtel ने अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में बदलाव करते हुए 299 रुपये वाला प्लान बंद कर दिया है। वहीं 579 और 859 रुपये वाले प्लान अब महंगे हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 अगस्त 2026 12:48 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने 299 रुपये वाला 28 दिन का प्लान बंद कर दिया
  • 579 रुपये वाला प्लान अब 619 रुपये में मिलेगा
  • 859 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़कर 899 रुपये हुई

Airtel ने कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में बदलाव करते हुए कुछ प्लान बंद किए

Photo Credit: Pexels

भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में कई बदलाव किए हैं। कंपनी ने कुछ लोकप्रिय प्लान्स को बंद कर दिया है, जबकि कुछ रिचार्ज की कीमत बढ़ाई गई है। इनमें 299 रुपये वाला 28 दिनों की वैलिडिटी और 1.5GB डेली डेटा देने वाला प्लान भी शामिल है। इसके हटने के बाद 28 दिनों की वैलिडिटी वाला अनलिमिटेड डेली डेटा प्लान लेने के लिए यूजर्स को अब कम से कम 349 रुपये खर्च करने होंगे।

Airtel के 299 रुपये वाले प्लान को पहले 28 दिनों के लिए 1.5GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनिफिट्स के साथ इस्तेमाल किया जा सकता था। अब यह प्लान Airtel के रिचार्ज कैटलॉग में उपलब्ध नहीं है। इसकी जगह 349 रुपये वाला प्लान इस कैटेगरी में सबसे सस्ता विकल्प बन गया है। यानी यूजर्स के लिए शुरुआती रिचार्ज की लागत 50 रुपये बढ़ गई है।

कंपनी ने 84 दिनों की वैलिडिटी वाले 799 रुपये के प्लान को भी बंद कर दिया है। इस प्लान के हटने के बाद इस वैलिडिटी कैटेगरी में यूजर्स को ज्यादा कीमत वाले ऑप्शन की तरफ जाना पड़ सकता है। कुछ टेलीकॉम सर्किल में 579 रुपये और 619 रुपये वाले प्लान्स की उपलब्धता में भी बदलाव किया गया है।

इसके अलावा Airtel ने कुछ मौजूदा प्लान्स की कीमतों में सीधे बढ़ोतरी की है। 56 दिनों की वैलिडिटी वाले डेली डेटा प्लान की कीमत 579 रुपये से बढ़ाकर 619 रुपये कर दी गई है। यानी इस रिचार्ज के लिए यूजर्स को अब 40 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।

इसी तरह 84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत 859 रुपये से बढ़कर 899 रुपये हो गई है। इस बदलाव में भी यूजर्स को 40 रुपये ज्यादा देने होंगे। ऑनलाइन उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कुछ क्षेत्रों में इस तरह के प्लान्स के साथ मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

Advertisement

इन बदलावों के अलावा कुछ शॉर्ट-टर्म डेटा ऐड-ऑन और वॉइस-ओनली प्लान्स की वैलिडिटी में भी कथित तौर पर कटौती की गई है। कुछ मामलों में बिना कीमत घटाए वैलिडिटी को 2 से 4 दिन तक कम किया गया है। इसका सीधा असर उन यूजर्स पर पड़ सकता है जो कम कीमत वाले रिचार्ज के जरिए लंबे समय तक अपना मोबाइल कनेक्शन एक्टिव रखना चाहते हैं।

कुल मिलाकर, Airtel के प्रीपेड पोर्टफोलियो में हुए इन बदलावों से कई यूजर्स का रिचार्ज खर्च बढ़ सकता है। खासतौर पर 299 रुपये वाला प्लान बंद होने से डेली डेटा यूजर्स के लिए सबसे सस्ता 28-दिन वाला ऑप्शन अब 349 रुपये का हो गया है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.