Airtel 4G हॉटस्पॉट डिवाइस के साथ 1,000 रुपये कैशबैक

Airtel 4G Hotspot: एयरटेल ने एक नया ऑफर पेश किया है जिसके तहत 4G हॉटस्पॉट पोर्टेबल वाई-फाई डिवाइस की खरीद पर ग्राहकों को 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है।

Airtel 4G हॉटस्पॉट डिवाइस के साथ 1,000 रुपये कैशबैक

Airtel 4G Hotspot डिवाइस के साथ 1,000 रुपये कैशबैक

ख़ास बातें
  • 399 रुपये वाले प्लान के साथ प्रतिमाह मिल रहा 50 जीबी डेटा
  • ऑफर का लाभ पाने के लिए देनी होगी 300 रुपये एक्टिवेशन फीस
  • 499 रुपये वाले प्लान के साथ प्रतिमाह मिल रहा 75 जीबी डेटा
विज्ञापन
Airtel 4G Hotspot: एयरटेल ने एक नया ऑफर पेश किया है जिसके तहत 4G हॉटस्पॉट पोर्टेबल वाई-फाई डिवाइस की खरीद पर ग्राहकों को 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। बता दें कि Airtel ने नई स्कीम के तहत 4जी हॉटस्पॉट का दाम फिर से 2,000 रुपये कर दिया है लेकिन कंपनी ग्राहकों को 1,000 रुपये का कैशबैक दे रही है जो पोस्टपेड अकाउंट में क्रेडिट किया जाएगा। इस राशि का इस्तेमाल भविष्य में बिल भुगतान के लिए किया जा सकेगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ऑफर केवल दो विशेष रीचार्ज प्लान के साथ ही लागू होंगे, लेकिन यह सभी क्षेत्रों में ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं होगा।

याद करा दें कि Airtel ने कुछ समय पहले 4जी हॉटस्पॉट डिवाइस की कीमत घटाकर 999 रुपये कर दी थी। वाई-फाई डिवाइस के लिए भुगतान किए बिना ही इसे 399 रुपये के मंथली प्लान के साथ दिया जा रहा था। लेकिन नई कैशबैक स्कीम के बाद अब एक बार फिर 4G हॉटस्पॉट पोर्टेबल वाई-फाई डिवाइस की कीमत 2,000 रुपये कर दी गई है। लेकिन इस स्कीम के साथ ग्राहकों को 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है।

कैशबैक का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को Airtel 4G Hotspot को 2,000 रुपये देकर खरीदना होगा और फिर 399 रुपये या 499 रुपये में से किसी प्लान का चुनाव करना होगा। 399 रुपये वाले प्लान में डेटा रोलओवर सुविधा के साथ प्रतिमाह 50 जीबी डेटा मिलता है। 499 रुपये वाले प्लान के साथ प्रतिमाह 75 जीबी डेटा मिलता है।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट में कहा गया है कि Airtel 4G Hotspot खरीदने के बाद ग्राहक को 300 रुपये की एक्टिवेशन फीस भी देनी होगी। पेमेंट होने और रीचार्ज प्लान का चुनाव करने के बाद 1,000 रुपये का कैशबैक पोस्टपेड अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। इस राशि का इस्तेमाल भविष्य में बिल भुगतान के लिए किया जा सकेगा। हालांकि, Airtel के नियम और शर्तों वाले पेज़ पर यह कहा गया है कि हो सकता है कि कैशबैक ऑफर देशभर के सभी क्षेत्रों में उपलब्ध ना हो।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Airtel 4G Hotspot, Airtel 4G Hotspot Cashback
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »