• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • डेली 3GB डाटा और OTT सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं ये मिड टर्म वैलिडिटी प्लान्स, जानें कीमत

डेली 3GB डाटा और OTT सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं ये मिड-टर्म वैलिडिटी प्लान्स, जानें कीमत

आपकी सुविधा के लिए हमने इस लेख में Airtel, Jio और Vi सभी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के डेली 3 जीबी डाटा प्रदान करने वाले मीडियम-टर्म वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत से लेकर सभी बेनेफिट्स तक की जानकारी विस्तार से दी है।

डेली 3GB डाटा और OTT सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं ये मिड-टर्म वैलिडिटी प्लान्स, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Jio का डेली 3 जीबी मिड-टर्म वैलिडिटी प्लान सबसे महंगा है
  • Vi कंपनी डेली 3 जीबी मिड-टर्म वैलिडिटी प्लान में लाती है दो विकल्प
  • Airtel के रीचार्ज में मिलता है Amazon Prime सब्सक्रिप्शन
विज्ञापन
Work From Home या फिर Study From Home जैसी स्थिति में यूज़र्स के बीच ज्यादा डाटा की मांग बढ़ने लगती है। हाल ही में हमने आपको डेली 3 जीबी डाटा प्रदान करने वाले सस्ते रीचार्ज प्लान की जानकारी दी थी। लेकिन यह सस्ते रीचार्ज प्लान शॉर्ट-टर्म वैलिडिटी के साथ आते हैं। कई यूज़र्स शॉर्ट-टर्म वैलिडिटी की जगह मीडियम-टर्म वैलिडिटी वाले प्लान्स की तलाश करते हैं। इन प्लान्स के तहत उन्हें एक रीचार्ज के साथ 2 से 3 महीने तक की वैलिडिटी प्राप्त हो जाती है, जिसके बाद उन्हें दो या तीन महीने तक अगले रीचार्ज की टेंशन नहीं होती और वह लगातार प्लान के बेनेफिट्स का फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में आज हम उन ग्राहकों के लिए दो से तीन महीने तक की वैलिडिटी के साथ आने वाले डेली 3 जीबी डाटा रीचार्ज प्लान्स की जानकारी देंगे।

आपकी सुविधा के लिए हमने इस लेख में Airtel, Jio और Vi सभी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के डेली 3 जीबी डाटा प्रदान करने वाले मीडियम-टर्म वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत से लेकर सभी बेनेफिट्स तक की जानकारी विस्तार से दी है।
 

Airtel Rs 699 Plan

Airtel के मीडियम-टर्म वैलिडिटी के साथ आने वाले डेली 3 जीबी डाटा प्लान की बात करें, तो इसकी कीमत 699 रुपये है। इस कीमत में कंपनी यूज़र्स को 56 दिन की वैलिडिटी के साथ सभी बेनेफिट्स प्रदान करती है। डेली 3 जीबी डाटा के अलावा, प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधाएं शामिल है। खास बात यह है कि यह प्लान Amazon Prime के फ्री सब्सक्रिप्शन से भी लैस है।
 

Jio Rs 1,199 Plan

Jio कंपनी का रीचार्ज प्लान इस लिस्ट का सबसे महंगा रीचार्ज है, जो कि 1,199 रुपये का है। यह प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान के बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें डेली 3 जीबी डाटा... 84 दिन की वैलिडिटी के लिहाज से ग्राहकों को इस प्लान में कुल 252GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होता है। इसके अलावा, इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस फ्री प्राप्त होते हैं।
 

Vi Rs 901 Plan

Vi कंपनी मीडियम-टर्म में डेली 3 जीबी डाटा के साथ दो प्लान के विकल्प लाती है। इसमें एक प्लान 699 रुपये की कीमत के साथ आता है, जिसमें ग्राहकों को डेली 3 जीबी डाटा 56 दिन की वैलिडिटी के साथ प्राप्त होता है। इस प्लान में कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस फ्री भेजने की सुविधा भी शामिल है। इसके अलावा, कंपनी 901 रुपये का भी प्लान लेकर आती है, जिसमें यह सभी बेनेफिट्स 70 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं। खास बात यह है कि इस प्लान में ग्राहकों को 1 साल तक के लिए Disney+Hotstar Mobile का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इतना ही नहीं इसके अलावा, इस प्लान में डेली 3 जीबी डाटा के अलावा 48GB एक्स्ट्रा डाटा भी प्राप्त होता है। वीआई के इन प्लान्स में वीकेंड डाटा रोलओवर और ऑलनाइट बिंज की सुविधी भी मौजूद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »