Airtel ने भी Jio के बाद कर दिए मोबाइल रिचार्ज महंगे, देखें कितनी बढ़ गई प्लान की कीमत

एयरटेल ने 265 रुपये वाले प्लान को 299 रुपये में कर दिया है। 299 रुपये वाले प्लान अब 349 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जून 2024 10:22 IST
ख़ास बातें
  • भारती एयरटेल ने आज यानी कि शुक्रवार से मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी की है।
  • एयरटेल ने 179 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को बढ़ाकर 199 रुपये कर दिया है।
  • एयरटेल ने 265 रुपये वाले प्लान को 299 रुपये में कर दिया है।

Airtel का 179 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अब बढ़कर 199 रुपये में हो गया है।

Photo Credit: Airtel

भारती एयरटेल ने आज यानी कि शुक्रवार से मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी की है जो कि 3 जुलाई से लागू होगी। Reliance Jio द्वारा कीमतों में वृद्धि के बाद Airtel ने टेलीकॉम टैरिफ बढ़ाने का फैसला लिया है। इस कदम का उद्देश्य प्रति यूजर औसत राजस्व (ARPU) को बढ़ाना है। आइए जानते हैं कि Airtel द्वारा टैरिफ बढ़ाने के बाद आपको प्रीपेड प्लान के लिए कितने रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।

भारती एयरटेल ने कहा है कि भारत में टेलीकॉम कंपनियों के लिए वित्तीय रूप से बेहतर बिजनेस मॉडल को बरकरार रखने के लिए प्रति यूजर मोबाइल औसत राजस्व (ARPU) 300 रुपये से ज्यादा होना चाहिए। हमारा मानना ​​है कि ARPU का यह लेवल नेटवर्क टेक्नोलॉजी और स्पेक्ट्रम में जरूरी निवेश को जारी करेगा और पूंजी पर मामूली रिटर्न प्रदान करेगा। एयरटेल 3 जुलाई से अपने मोबाइल टैरिफ को संशोधित करेगा। हमने सुनिश्चित किया है कि बजट में टेलीकॉम प्लान इस्तेमाल करने वाले यूजर्स पर किसी भी बोझ को कम करने के लिए एंट्री लेवल प्लान की कीमतों में बहुत मामूली वृद्धि (प्रति दिन 70p से कम) हो।


एयरटेल ने अनलिमिटेड वॉयस प्लान की बढ़ाई कीमतें:


एयरटेल ने 179 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को बढ़ाकर 199 रुपये, 455 रुपये वाले प्लान को बढ़ाकर 599 रुपये और 1,799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को बढ़ाकर 1,999 रुपये कर दिया है।


एयरटेल ने डेली डाटा प्लान की कीमतों में की बढ़ोतरी:


Advertisement
एयरटेल ने 265 रुपये वाले प्लान को 299 रुपये में कर दिया है। 299 रुपये वाला प्लान अब 349 रुपये में मिलेगा। 359 रुपये वाले प्लान के लिए 409 रुपये चुकाने होंगे। वहीं 399 रुपये वाले प्लान को 449 रुपये में खरीदा जाएगा। 479 रुपये वाले प्लान की कीमत 579 रुपये हो गई है, 549 रुपये वाले प्लान की कीमत 649 रुपये, 719 रुपये वाले प्लान की कीमत 859 रुपये, 839 रुपये वाले प्लान की कीमत 979 रुपये और 2,999 रुपये वाले प्लान की कीमत 3,599 रुपये कर दी गई है।


डाटा ऐड ऑन प्लान भी हुए महंगे:


डाटा ऐड ऑन वाले प्लान जिसकी शुरुआत सिर्फ 19 रुपये से होती थी, वह अब 22 रुपये में मिलेगा। इसमें एक दिन की वैधता के साथ 1GB डाटा दिया जाता है। 29 रुपये वाला प्लान अब 33 रुपये में मिलेगा और 65 रुपये वाले प्लान के लिए अब 77 रुपये देने होंगे।
Advertisement

आपको बता दें कि रिलायंस जियो ने गुरुवार को टैरिफ में बदलाव करने के साथ नए अनलिमिटेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की। जियो ने मोबाइल टैरिफ में 12-27 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की जो कि ढाई साल में पहली बार है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.