Airtel Digital TV यूज़र्स को Airtel Xstream Box अपग्रेड मिलेगा महज 1,500 रुपये में

Airtel Xstream Box की कीमत रेग्युलर ग्राहकों के लिए 3,999 रुपये है। हालांकि, Airtel Thanks app यूज़र्स को यह डिस्काउंटेड कीमत 2,249 रुपये में मिलता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 अगस्त 2020 16:39 IST
ख़ास बातें
  • इस ऑफर के तहत ग्राहक को अलग से लेना होगा 452 रुपये का कॉन्टेंट पैक
  • Airtel Xstream Box को सेकेंडरी कनेक्शन के रूप में भी लिया जा सकता है
  • Airtel Digital TV यूज़र्स को डिस्काउंटेड कीमत में मिलेगा अपग्रेड

एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स Android 9 Pie पर काम करता है

Airtel Digital TV ग्राहक जिनके पास Airtel Xstream फाइबर कनेक्शन है, वह अब अपने सेट-टॉप बॉक्स को 1,500 रुपये की रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉज़िट के साथ Xstream Box में अपग्रेड करा सकते हैं। बता दें, इससे पहले कंपनी ने अपने एक्स्ट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स के लिए ही 1,500 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉज़िट के साथ एक्स्ट्रीम बॉक्स मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस ऑफर किया था। इस नए ऑफर के तहत SD और HD दोनों एयरटेल डिजिटल टीवी सेट-टॉप बॉक्स को Xstream Box में अपग्रेड करा सकते हैं। हालांकि, इस ऑफर के लिए यूज़र्स को अलग से 452 रुपये के कॉन्टेंट पैक को खरीदने की आवश्यकता पड़ेगी, ताकि एक्सट्रीम बॉक्स को एक्टिवेट किया जा सके।

अपग्रेड ऑफर की जानकारी सबसे पहले DreamDTH द्वारा दी गई थी। आपको बता दें, यह ऑफर केवल उन्हीं Airtel Digital TV सब्सक्राइरबर्स के लिए है, जिनके पास Xstream Fiber broadband कनेक्शन है और उनका मासिक बिल 799 रुपये या उससे ऊपर का है। एक्सट्रीम बॉक्स को मौजूदा SD या HD सेट-टॉप बॉक्स के अपग्रेड के रूप में या सेकेंडरी कनेक्शन के रूप में भी खरीदा जा सकता है।
Advertisement

एयरटेल डिजिटल टीवी यूज़र्स को इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए 1,500 रुपये का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉज़िट जमा कराना होगा, जिसके साथ ही उन्हें 452 रुपये का कॉन्टेंट पैक भी लेना होगा। तो ऐसे में एक्सट्रीम बॉक्स को लगाने की पूरी लागत जो आएगी, वो होगी 1,952 रुपये। हालांकि, जो ग्राहक मीडिया स्ट्रीमिंग बॉक्स को सेकेंडरी कनेक्शन के तौर पर ले रहे हैं, उन्हें 452 रुपये की जगह केवल 360 रुपये ही देने होंगे।

गौरतलब है कि पिछले महीने Airtel अपने ब्रॉडबैंड यूज़र्स को 1,500 रुपये के रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉज़िट के साथ Xstream Box ऑफर पेश किया था। नए ऑफर की जानकारी ऑपरेटर ने यूज़र्स को Airtel Thanks App के माध्यम से नोटिफिकेशन ज़ारी करते हुए दी थी।  
Advertisement

आपको बता दें, एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स Android 9 Pie पर काम करता है, यह यूज़र को Google Play Store का एक्सेस प्रदान करता है। गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से यूज़र Amazon Prime Video, Netflix और YouTube जैसे 5,000 से भी ज्यादा ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें 500 से अधिक टीवी चैनल्स का सपोर्ट भी मौजूद है। एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स में बिल्ट-इन क्रोमकास्ट सपोर्ट और गूगल असिस्टेंट मौजूद है। इसका इस्तेमाल स्मार्टफोन पर भी कर सकते हैं।
Advertisement

एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स की कीमत रेग्युलर ग्राहकों के लिए 3,999 रुपये है। हालांकि, Airtel Thanks app यूज़र्स को यह डिस्काउंटेड कीमत 2,249 रुपये में मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  3. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.