Airtel का धमाकेदार प्लान, 365 दिनों तक पाएं अनलिमिटेड कॉलिंग और हाई स्पीड डाटा

Vodafone Idea का 1,799 रुपये वाला प्लान: Vodafone Idea के 1,799 रुपये वाले प्लान में कुल 24GB डाटा प्रदान किया जाता है। वॉयस कॉलिंग के लिए यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है।

Airtel का धमाकेदार प्लान, 365 दिनों तक पाएं अनलिमिटेड कॉलिंग और हाई स्पीड डाटा

Photo Credit: Unsplash

ख़ास बातें
  • आपको एयरटेल के 1,799 रुपये के प्रीपेड प्लान के बारे मे बता रहे हैं।
  • Airtel के 1,799 रुपये वाले प्लान में कुल 24GB डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 1,559 रुपये वाले प्लान में कुल 24GB डाटा मिलता है।
विज्ञापन
Airtel देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान प्रदान करती है। अगर आप सालभर की वैधता के साथ कोई धमाकेदार प्लान तलाश कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। आज हम आपको एयरटेल के 1,799 रुपये में आने वाले प्रीपेड प्लान के बारे मे बता रहे हैं, जिसमें 365 दिनों तक अनिलमिटेड कॉलिंग और डाटा का लाभ मिलता है। साथ ही इस प्लान की तुलना Jio और Vodafone Idea प्रीपेड प्लान से भी करके बता रहे हैं।

Airtel का 1,799 रुपये वाला प्लान: Airtel के 1,799 रुपये वाले प्लान में कुल 24GB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में 3600 एसएमएस मिलते हैं। अन्य फायदों के मामले में इस प्लान में Apollo 24|7 Circle, 100 रुपये FASTag पर कैशबैक, फ्री Hellotunes और Wynk Music फ्री मिलता है।

Vodafone Idea का 1,799 रुपये वाला प्लान: Vodafone Idea के 1,799 रुपये वाले प्लान में कुल 24GB डाटा प्रदान किया जाता है। वॉयस कॉलिंग के लिए यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है। वैधता के लिए इस प्लान में 365 दिनों की वैधता दी जाती है। एसएमएस के लिए इस प्लान में 3600 एसएमएस दिए जाते हैं। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति एमबी चार्ज मिलता है। वहीं एसएमएस कोटा खत्म होने के बाद 1 रुपये लोकल और 1.5 STD प्रति SMS चार्ज लगता है। अन्य फायदों की बात करें तो Vi Movies & TV Basic एक्सेस मिलता है, जिससे लाइव टीवी, न्यूज, मूवीज और ऑरिजनल्स का आनंद ले सकते हैं।

Jio का 1,559 रुपये वाला प्लान: Jio के 1,559 रुपये वाले प्लान में कुल 24GB डाटा मिलता है।  इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। इस प्लान में 336 दिनों की वैधता मिलती है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में 3600 SMS दिए जाते हैं। अन्य फायदों के लिए इस प्लान में Jio ऐप्स का मुफ्त एक्सेस दिया जाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »