Airtel ने लॉन्च किए इंटरनेशनल रोमिंग वॉयस पैक, प्लान 196 रुपये से शुरू

Bharti Airtel ने आज प्रीपेड ग्राहकों के लिए कई इंटरनेशनल रोमिंग वॉयस पैक लॉन्च किए हैं। एयरटेल के इस प्लान का नाम है- Foreign Pass।

Airtel ने लॉन्च किए इंटरनेशनल रोमिंग वॉयस पैक, प्लान 196 रुपये से शुरू
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो को चुनौती देगा Airtel Foreign Pass पैक
  • 7 दिनों की वैधता के साथ आएगा 196 रुपये वाला प्लान
  • Airtel का इंटरनेशनल रोमिंग वॉयस पैक Foreign Pass लॉन्च
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने आज कई इंटरनेशनल रोमिंग वॉयस पैक लॉन्च किए हैं। भारती एयरटेल ने यह प्लान भारत में अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किए हैं। Airtel के इस प्लान का नाम है- Foreign Pass। इंटरनेशनल रोमिंग वॉयस पैक की शुरुआती कीमत 196 रुपये है और यह 20 देशों में वैध है। बता दें कि भारती एयरटेल के पास प्रीपेड ही नहीं पोस्पेड रोमिंग प्लान भी मौजूद हैं। पोस्टपेड रोमिंग प्लान एक दिन, 10 दिन और 30 दिन की वैधता के साथ आते हैं। यह पोस्टपेड प्लान फ्री अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल, एसएमएस, आउटगोइंग कॉल मिनट्स के साथ आता हैं। Reliance Jio ने हाल ही में इंटरनेशनल रोमिंग पैक लॉन्च किए हैं। रिलायंस जियो के इस पैक में अनलिमिटेड इनकमिंग और आउटगोइंग वॉयस कॉल्स, डेटा और एसएमएस शामिल है। जियो इंटरनेशनल रोमिंग पैक की कीमत 575 रुपये है, इस प्लान की वैधता एक दिन की है। वहीं 30 दिन की वैधता वाले प्लान की कीमत 5,751 रुपये है।

प्रीपेड यूजर को Airtel Foreign Pass के 196 रुपये वाले प्लान में 20 मिनट, 296 रुपये वाले प्लान में 40 मिनट और 446 रुपये वाले प्लान में 75 मिनट की वॉयस कॉलिंग मिलती है। 196 रुपये वाले इंटरनेशनल रोमिंग वॉयस कॉलिंग पैक 7 दिन, 296 रुपये वाला प्लान 30 दिन और 446 रुपये वाला प्लान 90 दिन की वैधता के साथ आता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एयरटेल के यह प्लान डेटा और एसएमएस की सुविधा के साथ नहीं आते हैं।

नया इंटरनेशनल रोमिंग वॉयस कॉलिंग प्लान यूएई, नेपाल, बांग्लादेश, सऊदी अरब, यूएसए, कतर, कुवैत, मलयेशिया, सिंगापुर, ब्रिटेन, श्रीलंका, बहरीन, चीन, कनाडा, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, हॉन्ग कॉन्ग, फ्रांस, नीदरलैंड्स और थाइलैंड जैसे 20 देशों में वैध हैं। Airtel प्रीपेड यूजर अगर इनमें से किसी भी देश में जा रहे हैं तो वह My Airtel App या फिर एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट से रिचार्ज कर प्लान एक्टिवेट कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel Foreign Pass, Airtel, Reliance Jio

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  5. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  6. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  9. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  10. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »