Airtel ने लॉन्च किए पांच नए प्रीपेड प्लान, मिलेगा 126 जीबी तक डेटा

Bharti Airtel ने पांच नए रीचार्ज प्लान लॉन्च कर दिए हैं। यह प्लान नए प्रीपेड यूजर्स के लिए हैं जो पहली बार अपने नंबर पर रीचार्ज कराएंगे। एयरटेल फर्स्ट रीचार्ज (FRC) प्रीपेड प्लान में ज्यादा से ज्यादा 126 जीबी डेटा मिलेगा।

Airtel ने लॉन्च किए पांच नए प्रीपेड प्लान, मिलेगा 126 जीबी तक डेटा
ख़ास बातें
  • 178 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन मिलेगा 1 जीबी डेटा
  • पांचों प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ आते हैं
  • 559 रुपये वाले प्लान की वैधता 90 दिनों की है
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने पांच नए रीचार्ज प्लान लॉन्च कर दिए हैं। यह प्लान नए प्रीपेड यूजर्स के लिए हैं जो पहली बार अपने नंबर पर रीचार्ज कराएंगे। एयरटेल फर्स्ट रीचार्ज (FRC) प्रीपेड प्लान में ज्यादा से ज्यादा 126 जीबी डेटा मिलेगा। Airtel के इन प्लान की कीमत 178 रुपये से 559 रुपये तक है। Airtel के नए प्रीपेड यूजर्स के लिए 178 रुपये, 229 रुपये, 344 रुपये, 495 रुपये और 559 रुपये के पांच प्लान लॉन्च किए गए हैं। स्टोर से सिम लेने के बाद आप MyAirtel App या कंपनी की आधिकारिक साइट से रीचार्ज करा सकते हैं। 178 रुपये और 229 रुपये वाले प्लान में 149 रुपये और 199 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले लाभ ही मिलेंगे।

Telecom Talk की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरटेल के 178 रुपये वाले रिचार्ज पर नए प्रीपेड यूजर्स को प्रतिदिन 1 जीबी 3 जी/4 जी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी और रोमिंग आउटगोइंग कॉल) और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। Airtel FRC 229 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 1.4 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (नेशनल रोमिंग में भी) और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेंगे।  यह प्लान भी 28 दिनों की वैधता के साथ आता है।

Airtel FRC 344 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग आउटगोइंग कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेंगे। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। Airtel FRC 495 रुपये और FRC 559 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 1.4 जीबी डेटा, अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग आउटगोइंग कॉल के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेंगे। यह प्लान क्रमश: 84 दिनों और 90 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। इसका मतलब आपको 90 दिनों में कुल 126 जीबी डेटा मिलेगा। यदि कोई यूजर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का गलत ढंग से इस्तेमाल करता है तो उसके नंबर पर यह सेवा बंद हो जाएगी। बता दें कि यह प्लान केवल नए उपभोक्ताओं के लिए हैं।

हाल ही में 23वीं एनिवर्सिरी सेलिब्रेशन के मौके पर एयरटेल ने घोषणा की थी कि 100 रुपये या उससे ज्यादा का रीचार्ज या अपने प्लान को इनफिनिटी पोस्टपेड प्लान में अपग्रेड करने वाले यूजर्स को 51 रुपये का Amazon Pay डिजिटल गिफ्ट कार्ड मिलेगा। पिछले तीन हफ्तों में एयरटेल से 5 मिलियन प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स Amazon Pay Gift Card ले चुके हैं। यूजर्स पे बैलेंस का इस्तेमाल Amazon पर मोबाइल रीचार्ज, बिल भुगतान, शॉपिंग आदि के लिए कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »