Airtel Black Rs 799 Postpaid Plan Launch: 105GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, Prime Video, Disney Hotstar जैसे ढेरों फायदे! जानें डिटेल्स

एयरटेल के 799 रुपये के ब्लैक प्लान में यूजर को 105GB डेटा मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मार्च 2023 13:31 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल के 799 रुपये के ब्लैक प्लान में यूजर को 105GB डेटा मिलता है।
  • यह प्लान आपको 260 चैनलों की कीमत का फायदा भी देता है।
  • एक ही प्लान में आपको ढेर सारे फायदे मिल जाते हैं।

Airtel, देश की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी, अपने ग्राहकों के लिए Airtel Black प्लान पेश करती है।

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने ग्राहकों के लिए एक जबरदस्त प्लान पेश किया है। यह प्लान इतना कमाल का है कि इसके बेनिफिट्स जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस प्लान के साथ आपको भरपूर डेटा के साथ ही अनलिमिटिड कॉलिंग तो मिलती ही है, साथ में Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar और Airtel Xstream App के जबरदस्त फायदे मिलते हैं। इस प्लान की पूरी जानकारी के लिए आप इस खबर को पूरी पढ़़ें।

Airtel, देश की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी, अपने ग्राहकों के लिए Airtel Black प्लान पेश करती है। यह एक पोस्टपेड बंडल प्लान है जिसमें आपको ढरों बेनिफिट्स मिलते हैं। इसे आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रिटेलर से 799 रुपये में एक्टिवेट करवा सकते हैं। यह बंडल प्लान आपको मोबाइल, डीटीएच, फाइबर और ओटीटी का बेनिफिट एक साथ दे देता है। इस प्लान के साथ आपको 3 कनेक्शन मिलते हैं जिनमें से 2 पोस्टपेड कनेक्शन और 1 DTH कनेक्शन मिलता है। साथ ही कस्टमर्स को सर्विस अपनी सहूलियत के हिसाब से चुनने की छूट मिलती है।

Photo Credit: Airtel

एयरटेल के 799 रुपये के ब्लैक प्लान में यूजर को 105GB डेटा मिलता है। साथ में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और 100SMS रोजाना का बेनिफिट मिलता है। इतना ही नहीं, यह प्लान आपको 260 चैनलों की कीमत का फायदा भी देता है। उसके अलावा आपको ओटीटी के लिए भी अलग से सब्सक्रिप्शन चार्ज से यह प्लान मुक्ति दिलवाता है। क्योंकि इस प्लान के साथ ग्राहक को Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar और Airtel Xstream App सर्विसेज का एक्सेस भी दिया जाता है। 

यानि कि एक ही प्लान में आपको ढेर सारे फायदे मिल जाते हैं। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.