• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 84 दिनों तक 3GB इंटरनेट, Netflix, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री SMS वाला Airtel का सबसे धांसू प्लान

84 दिनों तक 3GB इंटरनेट, Netflix, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री SMS वाला Airtel का सबसे धांसू प्लान

Unlimited 5G डेटा भी इसमें दिया जा रहा है।

84 दिनों तक 3GB इंटरनेट, Netflix, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री SMS वाला Airtel का सबसे धांसू प्लान

Airtel ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में हाल ही में कई धांसू प्लान जोड़े हैं।

ख़ास बातें
  • प्लान में कंपनी रोजाना 3जीबी डेटा दे रही है।
  • इसमें Netflix का बेसिक सब्सक्रिप्शन है।
  • Unlimited 5G डेटा भी इसमें दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Airtel ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में हाल ही में कई धांसू प्लान जोड़े हैं। इसमें लॉन्ग टर्म और मिड लॉन्ग टर्म प्लान शामिल हैं। आज हम आपको एयरटेल के बेहद धांसू प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं लगभग 3 महीने की वैधता देता है। इसके बेनिफिट सुनकर आप चौंक जाएंगे। प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ पॉपुलर OTT ऐप सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Airtel अपने ग्राहकों के लिए लम्बी वैधता वाले प्लान में एक ऐसा प्रीपेड पैक ऑफर करती है जो कमाल के बेनिफिट्स देता है। यह 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसे Airtel Thanks App या Airtel Official Website से Rs 1499 में एक्टिवेट करवा सकते हैं। इसमें रोजाना 3GB डेटा मिलता है। 3जीबी की डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 केबीपीएस हो जाती है। इसके साथ आपको वैलिडिटी तक अनलिमिटिड कॉलिंग की सुविधा मिलती है जिसमें लोकल और एसटीडी की अनलिमिटिड कॉलिंग शामिल है। इसके अलावा रोज़ 100 फ्री SMS भी मिलते हैं। 

मोबाइल इन दिनों मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन है। इसी को देखते हुए कंपनी ने इसमें Netflix का बेसिक सब्सक्रिप्शन भी जोड़ दिया है। यानी 84 दिनों तक आप ओटीटी पर कंटेंट का मजा ले सकते हैं। इस प्लान के साथ आपको कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट भी मिलते हैं जिनमें Wynk Music का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिसमें आप अनलिमिटेड म्यूजिक का मजा ले सकतें हैं और फ्री म्यूजिक डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके साथ ही प्लान में Apollo 24|7 Circle सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसकी वैधता 3 महीने की है। इन सब बेनिफिट्स के अलावा आप इस प्लान के तहत Free Hellotunes भी पाते हैं जिसमें किसी भी गाने को हैलो ट्यून के तौर पर सेट किया जा सकता है और इसे चाहे जितनी बार बदल भी सकते हैं। 

Unlimited 5G डेटा भी इसमें दिया जा रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है कि हर जगह आपको 5जी डेटा आपको मिल जाएगा। कंपनी का कहना है जिन क्षेत्रों में 5जी सर्विसेज उपलब्ध हो गई हैं, ये प्लान उन क्षेत्रों के लिए ही अनलिमिटिड 5G उपलब्ध करवाता है। इस तरह से लम्बी वैलिडिटी चाहने वाले ग्राहक जो 5जी भी चाहते हैं, एयरटेल के इस प्लान से रीचार्ज करवा सकते हैं। इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »