• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 84 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Amazon Prime, 22 OTT ऐप वाला धांसू Airtel प्लान!

84 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Amazon Prime, 22 OTT ऐप वाला धांसू Airtel प्लान!

इस Airtel प्लान में Amazon Prime Membership का लाभ मिलता है जो 84 दिनों तक वैध होगा।

84 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Amazon Prime, 22 OTT ऐप वाला धांसू Airtel प्लान!

Bharti Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है

ख़ास बातें
  • यह पैक 84 दिनों की वैधता के साथ आता है।
  • प्लान में डेली 2.5GB डेटा, 5G, अनलिमिटिड कॉलिंग बेनिफिट है।
  • Amazon Prime जैसे बेनिफिट्स भी इसमें मिलते हैं।
विज्ञापन
Airtel भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर है जिसने अपने प्लान्स में कई बदलाव किए हैं। 2024 की पहली छमाही में सभी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान टैरिफ बढ़ा दिए जिसके बाद से यूजर्स की जेब पर ज्यादा बोझ पड़ने लगा। हालांकि एयरटेल के अभी भी कुछ प्लान ऐसे हैं जो किफायती दाम में बेहतरीन बेनिफिट्स पेश करते हैं। 

Bharti Airtel यूजर्स के लिए एक ऐसा प्लान पेश करती है जो लम्बे समय तक बेनिफिट्स देता रहता है। यह प्लान यूजर को लम्बी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स तो देता ही है, इसके अलवा कई अन्य बेनिफिट्स भी फ्री में देता है। Airtel के Truly Unlimited प्रीपेड प्लान्स में शामिल यह पैक 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। यानी इस प्लान में यूजर को कंपनी लगभग 3 महीने की वैधता दे रही है। इसे Airtel की ऑफिशियल वेबसाइट, या Airtel Thanks App के माध्यम से 1199 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

Airtel Rs 1199 प्लान यूजर को डेली बेसिस पर 2.5GB डेटा देता है। यह एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है। यानी आप वॉयस कॉलिंग के दौरान जी चाहे जितनी बातें कर सकते हैं। इस प्लान में यूजर को 84 दिनों तक रोजाना 100 Free SMS का बेनिफिट मिलता है। साथ ही अगर आपके स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट है तो कंपनी अनलिमिटिड 5G डेटा भी इसमें दे रही है। 

इस Airtel प्लान में आपको Amazon Prime Membership का लाभ मिलता है जो 84 दिनों तक वैध होगा। साथ ही Airtel Xtreme Play Premium सब्सक्रिप्शन मिल रहा है जिसमें 22 से ज्यादा OTT ऐप्स पर आप मनोरंजन संबंधी कॉन्टेंट देख सकते हैं। 

प्लान के साथ आपको Apollo 24|7 Circle का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। साथ ही यूजर को Free HelloTunes का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music का लाभ भी देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुन सकते हैं। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  7. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  8. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  9. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »