Jio 4जी एलटीई डाउनलोड स्पीड में अब भी एयरटेल से पीछेः रिपोर्ट

रिलायंस जियो नेटवर्क पर 4जी एलटीई स्पीड 1 जून से 31 अगस्त के दौरान बेहतर हुई थी, लेकिन यह अब भी Airtel, Vodafone और Idea Cellular से कम है। यह जानकारी ओपनसिग्नल ने दी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2017 12:51 IST
ख़ास बातें
  • स्पीडटेस्ट की तरह ओपनसिग्नल ने भी पाया कि एयरटेल सबसे आगे है
  • दूसरे स्थान पर वोडाफोन है और इसके बाद आइडिया का नंबर आता है
  • इन चारो कंपनियों में रिलायंस जियो सबसे पीछे है
रिलायंस जियो नेटवर्क पर 4जी एलटीई स्पीड 1 जून से 31 अगस्त के दौरान बेहतर हुई थी, लेकिन यह अब भी Airtel, Vodafone और Idea Cellular से कम है। यह जानकारी ओपनसिग्नल ने दी। लंदन स्थित इस वायरलेस मैपिंग फर्म ने दावा किया कि रिलायंस जियो आज की तारीख में भारत में सबसे विस्तृत क्षेत्रों में 4जी सेवा मुहैया कराती है। लेकिन जब सबसे तेज़ एलटीई नेटवर्क की बात होती है तो स्पीडटेस्ट की तरह ओपनसिग्नल ने भी पाया कि एयरटेल सबसे आगे है। दूसरे स्थान पर वोडाफोन है और इसके बाद आइडिया का नंबर आता है। इन चारों कंपनियों में रिलायंस जियो सबसे पीछे है।
 

भारत में सबसे तेज़ 4जी स्पीड

4जी एलटीई डाउनलोड स्पीड की बात करें एयरटेल पर 9.15 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड मिली। 7.45 Mbps की स्पीड के साथ वोडाफोन दूसरे स्थान पर है और 7.4 एमबीपीएस डाउनलोड स्पीड के साथ तीसरा स्थान आइडिया का रहा। वहीं, रिलायंस जियो नेटवर्क पर औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 5.81 एमबीपीएस दर्ज की गई। 3जी डाउनलोड स्पीड की बात करें एयरटेल 3.62 एमबीपीएस स्पीड के साथ यहां भी सबसे आगे है। इसके बाद वोडाफोन (3.12 एमबीपीएस), आइडिया (2.6 एमबीपीएस), बीएसएनएल (1.76 एमबीपीएस) और रिलायंस कम्युनिकेशन्स (1.71 एमबीपीएस) हैं। बता दें कि रिलायंस जियो सिर्फ 4जी नेटवर्क है।
Advertisement

सारे डाउनलोड स्पीड पर गौर करते हुए ओपनसिग्नल इस नतीजे पर पहुंचा है कि देशभर के सभी 3जी और 4जी नेटवर्क को साथ लिया जाए तो रिलायंस जियो सबसे बेहतर डाउनलोड स्पीड मुहैया कराती है। इस नेटवर्क का औसत स्पीड 5.81 एमबीपीएस है, जबकि एयरटेल 5.05 एमबीपीएस की स्पीड के साथ दूसरे स्थान पर है। 3.69 एमबीपीएस की स्पीड के साथ आइडिया तीसरे स्थान पर है। बीएसएनल और रिलायंस कम्युनिकेशन्स चौथे व पांचवें स्थान पर है।

ओपनसिग्नल ने कहा है कि जियो नेटवर्क पर अब यूज़र कम डेटा की खपत कर रहे हैं, खासकर मुफ्त सेवा वाले दिनों की तुलना में। इस वजह से रिलायंस जियो अपने औसत डाउनलोड स्पीड को 3.9 एमबीपीएस से 5.8 एमबीपीएस कर पाई है।
Advertisement

OpenSignal ने यह भी पाया कि Airtel, Idea और Vodafone नेटवर्क पर औसत एलटीई स्पीड पिछले 6 महीने में कम हुई है। अनुमान लगाया गया है कि डेटा की कीमत किए जाने के कारण इन नेटवर्क पर खपत बढ़ी है, नतीजतन अब नेटवर्क पर पहले की तुलना में ज़्यादा भीड़ रहती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, BSNL, Idea, OpenSignal, RCom, Reliance Jio, Speedtest, Vodafone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  2. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  3. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  10. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.