Airtel के इस कदम से करीब 8 करोड़ प्रीपेड यूज़र्स को होगा फायदा

Vodafone Idea ने भी Airtel के इस रास्ते पर चलते हुए अपने फीचर फोन ग्राहकों के नंबर की वैधता को 17 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।

Airtel के इस कदम से करीब 8 करोड़ प्रीपेड यूज़र्स को होगा फायदा

ARPU के आधार पर कम आय वाले यूज़र्स की पहचान कर रही Airtel

ख़ास बातें
  • कम आय वाले ग्राहकों के लिए Airtel लाई बड़ा तोहफा
  • 80 मिलियन प्रीपेड ग्राहकों एयरटेल देगी 10 रुपये का टॉक टाइम
  • कम आय वाले यूज़र्स के प्लान की वैधता 17 अप्रैल तक बढ़ाई गई
विज्ञापन
Airtel ने अपने 'कम आय' वाले प्रीपेड ग्राहकों के प्लान की वैधता को 17 अप्रैल तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद ग्राहक प्रीपेड प्लान की वैधता खत्म होने के बाद भी अपने एयरटेल नंबर का इस्तेमाल कर सकेंगे। टेलीकॉम ऑपरेटर का कहना है कि ऐवरेज रेवन्यू पर यूज़र (ARPU) के ज़रिए कम आय वाले प्रीपेड ग्राहक की पहचान की जा रही है। इसके अलावा एयरटेल ने यह भी उल्लेख किया कि इसके अतिरिक्त कंपनी सभी 8 करोड़ प्रीपेड ग्राहकों को 10 रुपये का टॉक-टाइम भी देगी, ताकि सरकार द्वारा पिछले हफ्ते से देशभर में लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान सभी ग्राहकों की मदद की जा सके।

Airtel ने अपने ज़ारी किए बयान में कहा कि इससे उन प्रवासी श्रमिकों और दैनिक रूप से कमाने वाले लोगों को फायदा मिलेगा जो COVID-19 देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा एयरटेल ने यह भी कहा कि दूसरे अन्य एयरटेल ग्राहक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने अकाउंट रीचार्ज कर ही रहे हैं।

एयरटेल द्वारा ज़ारी 10 रुपये के टॉक टाइम की मदद से ग्राहक कोरोना वायरस के कारण लगे इस लॉकडाउन में अपने करीबियों को जरूरी मैसेज और फोन कॉल कर पाएँगे। हालांकि, यह बढ़ी हुई वैलिडिटी और अतिरिक्त टॉक-टाइम ऑफर केवल 'कम आय' प्रीपेड ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है।

कम आय के ग्राहकों को चुनने के मापडंद पर जब गैजेट्स 360 ने स्पष्टता प्राप्त करनी चाही, तो एयरटेल ने पुष्टि की कि वह कम एवरेज रेवन्यू पर यूज़र (ARPU) के आधार पर ही चुनाव कर रही है। हालांकि, कंपनी ने यह साफ नहीं किया कि ऑफर का फायदा देनेके लिए वह कितने ARPU पर गौर कर रही है।

Vodafone Idea ने भी एयरटेल के इस रास्ते पर चलते हुए अपने फीचर फोन ग्राहकों के नंबर की वैधता को 17 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bharti Airtel, Airtel, Coronavirus, COVID 19, lockdown

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »