50GB डाटा के साथ Airtel ने लॉन्च किया 456 रुपये का नया प्लान, Jio के 447 रुपये वाले पैक को देगा टक्कर

Airtel ने अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लान पॉर्टफॉलियो में विस्तार करते हुए नया 456 रुपये का रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जो कि 50GB डाटा और 60 दिन की वैधता के साथ आता है। यह नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट और प्रतिदिन 100 SMS बेनेफिट से लैस है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 जून 2021 10:28 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के इस प्लान में मिलती है 60 दिन की वैधता
  • एयरटेल के पैक में मिलेगा Amazon Prime Video Mobile Edition फ्री
  • Jio के 447 रुपये वाले प्लान के बेनेफिट्स एयरटेल के समान है
Airtel ने अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लान पॉर्टफॉलियो में विस्तार करते हुए नया 456 रुपये का रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जो कि 50GB डाटा और 60 दिन की वैधता के साथ आता है। यह नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट और प्रतिदिन 100 SMS बेनेफिट से लैस है, जिसका लाभ आपको प्लान की वैधता तक प्राप्त होगा। एयरटेल का 456 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान मार्केट में Jio के मौजूदा 447 रुपये के प्लान को टक्कर देगा, जिसे कंपनी ने पिछले हफ्ते पेश किया था। दोनों ही प्लान के बेनेफिट्स लगभग एक-जैसे ही है। हालांकि, एयरटेल इस रीचार्ज प्लान में Amazon Prime Video Mobile Edition, Airtel Xstream Premium और Wynk Music जैसे बेनेफिट्स का लाभ देता है।

PriceBaba की रिपोर्ट के अनुसार, Airtel ने 456 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। यह प्लान खरीद के लिए Airtel Thanks app के साथ-साथ थर्ड पार्टी ऐप जैसे Google Pay और Paytm पर भी मौजूद है।
 

Rs. 456 Airtel prepaid recharge plan benefits

बेनेफिट्स की बात करें, तो 456 रुपये के एयरटेल के प्लान में ग्राहकों को 50GB डाटा 60 दिन तक की वैधता के साथ प्राप्त होगा। यही नहीं इस प्लान में उन्हें अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 SMS प्रतिदिन की भी सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा, 456 रुपये के इस नए प्रीपेड प्लान में 30 दिन तक का Amazon Prime Video Mobile Edition ट्रायल बिल्कुल मुफ्त प्राप्त होगा। इसके साथ इसमें Airtel Xstream Premium और Wynk Music का एकक्सेस भी शामिल है। यही नहीं, प्लान के तहत ग्राहकों को एलग से फ्री हैलोट्यून का एक्सेस भी मिलेगा।
Advertisement

Airtel इस रीचार्ज प्लान के साथ FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक भी ऑफर कर रहा है। वहीं, इस प्लान में Shaw Academy द्वारा 1 साल का ऑनलाइन कोर्स फ्री मिल रहा है।

456 रुपये के एयरटेल प्रीपेड प्लान के बेनेफिट जियो के 447 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के समान है, जिसे कंपनी ने ‘no daily limit' के तहत पेश किया था। 447 रुपये के पैक में जियो भी 50 जीबी हाई-स्पीड डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा प्रदान करती है। इसमें जियो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन शामिल है, जैसे JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Rs 456 Airtel prepaid recharge plan, Airtel, Bharti Airtel, Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.