84 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, Amazon Prime जैसे बेनिफिट्स के साथ बेस्ट Airtel प्लान! जानें कीमत

Airtel का यह पैक आपको 84 दिनों के लिए अमेजन प्राइम (Amazon Prime) सब्सक्रिप्शन फ्री देता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2022 13:11 IST
ख़ास बातें
  • इस प्लान के तहत Free Hellotunes भी आप पाते हैं
  • पैक आपको Wynk Music का बेनिफिट भी देता है
  • इसमें आपको Xstream Mobile Pack का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है

Airtel का यह पैक आपको 84 दिनों के लिए अमेजन प्राइम (Amazon Prime) सब्सक्रिप्शन फ्री देता है।

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने ग्राहकों के लिए ऐसा प्लान पेश करती है जिसमें आपको लगभग 3 महीने तक जबरदस्त बेनिफिट्स मिलते हैं। अगर आप भी Airtel टेलीकॉम कंपनी का ऐसा प्लान चाहते हैं जिसमें लम्बी वैलिडिटी के साथ डेली बेसिस पर भरपूर डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और साइड बेनिफिट्स भी हों, तो यह खबर आपके लिए ही है। कंपनी का यह प्लान ज्यादा महंगा भी नहीं है और इसके साथ मिलने वाले फायदों को देखा जाए तो यह एक कम्प्लीट पैकेज प्लान है जिसमें डेटा, कॉलिंग, ओटीटी सब मिलता है। आप भी इसकी कीमत जानने के लिए उत्सुक हो रहे होंगे। हम यहां आपको इसकी पूरी जानकारी दे रहे हैं। 

Airtel अपने यूजर्स के लिए 84 दिनों की वैधता वाला ऐसा प्लान पेश करती है जिसके साथ में बहुत सारे फायदे मिलते हैं। वैलिडिटी तक प्लान में आपको रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। Airtel Truly Unlimited Plans में शामिल पैक यह अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ आता है। इसकी डेली 2.5GB डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 केबीपीएस हो जाती है। SMS का इस्तेमाल अगर आप अधिक करते हैं तो उसकी व्यवस्था भी इसमें दी गई है, जिसके अंतर्गत यह रोज 100 SMS भेजने की सुविधा देता है। 
Advertisement

एयरटेल 999 रु रिचार्ज प्लान (Airtel Rs 999 Recharge Plan) के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स
Airtel का यह पैक आपको 84 दिनों के लिए अमेजन प्राइम (Amazon Prime) सब्सक्रिप्शन फ्री देता है। इसके अलावा आपको Xstream Mobile Pack का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसके अंतर्गत आप नीचे दिए गए Xstream चैनलों में से किसी भी एक चैनल पर कंटेंट का मजा ले सकते हैं। ये चैनल हैं- SonyLiv, LionsgatePlay, ErosNow, HoiChoi, ManoramaMAX चैनल। Airtel Xstream App के माध्यम से आप इनमें से किसी भी एक चैनल पर बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। 
Advertisement

एयरटेल का यह प्लान RewardsMini Subscription भी देता है जिसके माध्यम से आप एयरटेल पेमेंट बैंक के साथ ज्यादा की बचत कर सकते हैं। पैक आपको Wynk Music का बेनिफिट भी देता है जिसमें आप अनलिमिटेड म्यूजिक का मजा ले सकतें हैं और फ्री म्यूजिक डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

एयरटेल प्लान के फायदे यहीं पर खत्म नहीं होते क्योंकि इसके साथ Apollo 24|7 Circle सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसकी वैधता 84 दिनों की है। साथ ही FASTag पर यह 100 रुपये का कैशबैक भी देता है। इन सब बेनिफिट्स के अलावा आप इस प्लान के तहत Free Hellotunes भी पाते हैं जिसमें किसी भी गाने को हैलो ट्यून के तौर पर सेट किया जा सकता है और इसे चाहे जितनी बार बदल भी सकते हैं। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप Airtel की ऑफिशिअल वेबसाइट (official website) पर भी विजिट कर सकते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.