84 दिनों तक डेली 2.5GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और Amazon Prime समेत ढेरों बेनिफिट्स देता है ये Airtel प्लान, जानें कीमत

अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह एयरटेल प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 अगस्त 2022 12:05 IST
ख़ास बातें
  • प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है
  • इस प्लान के साथ आपको Xstream Mobile Pack का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है
  • प्लान के साथ फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी है

Airtel इस प्लान के साथ 84 दिनों तक Amazon Prime Membership फ्री देता है

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्लान पेश करती है। इसके प्रीपेड प्लान कई कैटिगरी में विभाजित हैं जिसमें एयरटेल 4G डेटा रिचार्ज, पॉपुलर प्लान्स, ट्रूली अनलिमिटिड प्लान आदि शामिल हैं। लेकिन अगर हम कहें कि कंपनी एक ऐसा प्लान भी पेश करती है जिसके साथ आपको कॉलिंग, वैलिडिटी और डेटा के जबरदस्त बेनिफिट लम्बे समय तक मिलते हों? Airtel के पॉपुलर प्रीपेड रिचार्ज (Airtel Popular Prepaid Recharge Plan) प्लान में से एक ऐसे प्लान के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जो आपको लम्बी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ-साथ कई तरह के एडिशनल बेनिफिट्स जैसे OTT सब्सक्रिप्शन, फ्री हैलो ट्यून्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन का भी फायदा देता है। 

एयरटेल RS 999 रिचार्ज प्लान (Airtel Rs 999 Recharge Plan)
Advertisement
एयरटेल के बेस्ट रिचार्ज प्लान (Airtel best recharge plan) में शामिल यह प्रीपेड टैरिफ पैक 999 रुपये में एक्टिवेट किया जा सकता है। प्लान के अंतर्गत आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। य़ानि कि एक बार रिचार्ज करने के बाद आपको लगभग 3 महीने तक रिचार्ज के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा। प्लान की वैधता रहने तक आपको रोजाना 2.5GB डेटा मिलेगा। हाई स्पीड इंटरनेट लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps  हो जाएगी। इस प्लान में आपको रोजाना 100 SMS भी फ्री मिलते हैं। ये सभी इस प्लान के साथ मिलने वाले बेसिक बेनिफिट्स हैं। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप Airtel की ऑफिशिअल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 

यह प्लान आपको कुछ एक्सट्रा बेनिफिट्स भी देता है। इसके साथ आपको अमेजन प्राइम मेंबरशिप भी (Amazon Prime Membership) मिलता है। यह 84 दिनों के लिए वैध होगी। इसके अलावा आपको इस प्लान के साथ फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है। प्लान के बेनिफिट्स यहीं खत्म नहीं होते। प्लान आपको फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन देता  है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। 
Advertisement

इसके अलावा अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह एयरटेल प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुनने का आनंद ले सकते हैं। इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ आपको Xstream Mobile Pack का सब्सक्रिप्शन पूरे 84 दिनों के लिए मिलता है। इसके माध्यम से आप एयरटेल ऐप पर SonyLiv, LionsgatePlay, ErosNow, HoiChoi, ManoramaMAX में से किसी एक चैनल पर मनोरंज का मजा ले सकते हैं। इन सभी बेनिफिट्स से जुड़ी और अधिक जानकारी आप कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट पर देख सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.