56 दिनों तक डेली 3GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग देता है Airtel का यह प्लान!

इसमें आपको प्रतिदिन 3GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है।

56 दिनों तक डेली 3GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग देता है Airtel का यह प्लान!

699 रुपये के प्लान में आपको 56 दिनों तक 3GB इंटरनेट का लाभ मिलता है

ख़ास बातें
  • Airtel Free Hello Tunes का सब्सक्रिप्शन भी इसमें मिलता है।
  • इसमें आपको 56 दिनों तक Amazon Prime Membership मिलती है
  • आपको Xstream Mobile Pack का सब्सक्रिप्शन भी ये प्लान देता है
विज्ञापन
भारती एयरटेल (Bharti Airtel), रिलायंस जियो (Reliance Jio) के बाद देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। एयरटेल (Airtel) यूं तो अपने यूजर्स के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान पेश करती है। इसका स्मार्ट रिचार्ज प्लान (Airtel Smart Recharge) 99 रुपये से शुरू होता है। जबकि इसके अनलिमिटिड प्लान 155 रुपये से शुरू हैं। आज के समय में जब महंगाई ग्राहकों की जेब पर भारी चोट कर रही है तो ऐसे में मोबाइल सर्विसेज जैसी जरूरतों को पूरा करना भी आम लोगों के लिए सोचने वाली बात हो गई है। इसलिए हम आपके लिए टेलीकॉम कंपनियों के बेस्ट रिचार्ज प्लान लेकर आते हैं। आज भी हम एयरटेल के एक ऐसे ही धांसू प्लान के बारे में आपको बता रहे हैं जो बेहद किफायती है। 

वर्तमान समय में डिजिटलाइजेशन के कारण अधिकतर काम ऑनलाइन हो रहे हैं, तो इंटरनेट डेटा की जरूरत दिनभर महसूस होती है। जिन ग्राहकों के पास वाई-फाई की सुविधा नहीं है, उनके लिए कई बार प्रतिदिन 1.5GB डेटा प्लान (1.5 GB daily data plan) में मिलने वाला इंटरनेट कम पड़ जाता है। ऐसे में आपको एक ऐसा रिचार्ज प्लान चाहिए जो कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा डेटा बेनिफिट देता हो। आज हम आपको भारती एयरटेल के प्रीपेड रिचार्ज प्लान बारे में बता रहे हैं। 

एयरटेल Rs 699 प्लान (Airtel Rs 699 Plan): एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए 699 रुपये का धांसू प्लान पेश करती है जिसमें आपको प्रतिदिन 3GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। आपको जानकर खुशी होगी कि यह प्लान पूरे 56 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसका मतलब है कि आपको लगभग दो महीने तक रोजाना 3GB हाई स्पीड इंटरनेट मिलेगा। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps रह जाती है। इस रिचार्ज प्लान में आपको 56 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है और साथ ही आपको रोजाना 100 SMS भी फ्री मिलते हैं। 

प्लाने के फायदे यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। इस प्लान के साथ आपको कुछ कमाल के बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इसमें आपको 56 दिनों तक Amazon Prime Membership मिलती है। इसके अलावा आपको Xstream Mobile Pack का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसके अंतर्गत आप नीचे दिए गए Xstream चैनलों में से किसी भी एक चैनल पर कंटेंट का मजा ले सकते हैं। ये चैनल हैं- SonyLiv, LionsgatePlay, ErosNow, HoiChoi, ManoramaMAX चैनल। Airtel Xstream App के माध्यम से आप इनमें से किसी भी एक चैनल पर बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के कंटेंट का मजा ले सकते हैं। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

प्लान के साथ मिलने वाला एक और बेनिफिट फ्री हैलो ट्यून्स (Airtel Free Hello Tunes) का है जिसमें आप प्लान की वैधता तक अपने फोन पर अलग अलग गानों के रूप में डायलर ट्यून, या हैलो ट्यून सेट कर सकते हैं। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी शामिल है और साथ ही Apollo 24|7 Circle की 3 महीने की मेंबरशिप भी मिलती है। इतने सारे बेनिफिट्स के साथ यह आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन भी अलग से देता है जिसमें आप Music, Hellotunes, LIVE Concerts और Podcasts का आनंद ले सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  2. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  7. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  8. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  9. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  10. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »