• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 730GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Airtel का 365 दिनों वाला रिचार्ज प्लान, जानें कीमत

730GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Airtel का 365 दिनों वाला रिचार्ज प्लान, जानें कीमत

Airtel Rs. 2,999 प्लान के तहत आपको 2GB डेटा डेली बेसिस पर मिलता है। 2जीबी की डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 केबीपीएस हो जाती है।

730GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Airtel का 365 दिनों वाला रिचार्ज प्लान, जानें कीमत

Airtel के 2,999 प्लान के साथ आपको एक साल के लिए Disney+ Hotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।

ख़ास बातें
  • यह प्लान सब्सक्राइबर को एक साल वैलिडिटी के साथ डेली डेटा बेनिफिट देता है।
  • 2GB की डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64kbps हो जाती है।
  • इस प्लान के तहत Free Hellotunes का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
विज्ञापन
Bharti Airtel अपने ग्राहकों को अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में कई तरह के रिचार्ज प्लान उपलब्ध करवाती है। कंपनी का सबसे सस्ता प्लान 19 रुपये से शुरू होता है जिसमें सब्सक्राइबर को 200 एमबी डेटा मिलता है और प्लान की वैधता 2 दिन की होती है। वहीं, एयरटेल का एक ऐसा प्लान भी है जिसको रिचार्ज करवाने के बाद आपको एक साल तक दोबारा रिचार्ज करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आज हम आपको एयरटेल के इसी प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसकी कीमत 2,999 रुपये है और यह 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में आपको एक साल तक डेटा और कॉलिंग तो मिलती ही है, लेकिन उसके साथ और भी कई तरह के बेनिफिट्स मिलते हैं। 

Airtel का 2,999 रुपये वाला वार्षिक प्लान: यह प्लान सब्सक्राइबर को एक साल वैलिडिटी के साथ डेली डेटा बेनिफिट देता है। प्लान के तहत आपको 2GB डेटा डेली बेसिस पर मिलता है। 2जीबी की डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 केबीपीएस हो जाती है। इसके साथ आपको एक साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती जिसमें लोकल और एसटीडी की अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है। इसके अलावा  रोज़ 100 एसएमएस भी मिलते हैं। 

Airtel 2,999 प्लान के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स: Airtel के 2,999 प्लान के साथ आपको एडिशनल बेनिफिट मिलते हैं जिनमें एक साल के लिए Disney+ Hotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री है। इतना ही नहीं, इसके साथ यूजर को Prime Video Mobile Edition भी मिलता है जिसकी वैलिडिटी एक साल की है। इन दोनों सब्सक्रिप्शन के अलावा 499 रुपये का एक और सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसमें आप लाइव स्पोर्ट्स, मूवी और एक्सक्लूसिव हॉटस्टार स्पेशल्ज़ देख सकते हैं। एयरटेल का यह एन्यूअल प्लान Wynk Music का बेनिफिट भी देता है जिसमें आप अनलिमिटेड म्यूजिक का मजा ले सकतें हैं और फ्री म्यूजिक डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

एयरटेल 2,999 प्लान के फायदे यहीं पर खत्म नहीं होते क्योंकि इसके साथ Shaw Academy का एक साल के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। FASTag पर यह 100 रुपये का कैशबैक भी देता है। इन सब बेनिफिट्स के अलावा आप इस प्लान के तहत Free Hellotunes भी पाते हैं जिसमें किसी भी गाने को हैलो ट्यून के तौर पर सेट किया जा सकता है और इसे चाहे जितनी बार बदल भी सकते हैं। इस तरह से यह प्लान आपकी साल भर की मोबाइल रिचार्ज की जरूरत को पूरा करने के साथ साथ कई सारे बेनिफिट्स भी देता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »