• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel के इस प्लान में मिल रहा 1 साल तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, Prime Video और बहुत कुछ! जानें कीमत

Airtel के इस प्लान में मिल रहा 1 साल तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, Prime Video और बहुत कुछ! जानें कीमत

इसके साथ Apollo 24|7 Circle सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसकी वैधता 3 महीने की है। साथ ही FASTag पर यह 100 रुपये का कैशबैक भी देता है।

Airtel के इस प्लान में मिल रहा 1 साल तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, Prime Video और बहुत कुछ! जानें कीमत

एयरटेल ने अपनी 5G सर्विसेज को भी देश में तेजी से उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया है।

ख़ास बातें
  • इस प्लान के साथ रिचार्ज के बाद 1 साल तक नहीं होगी दोबारा जरूरत।
  • प्लान में रोजाना 2GB हाई स्पीड इंटरनेट का बेनिफिट मिलता है।
  • प्लान के साथ रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं।
विज्ञापन
Bharti Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर है। कंपनी का सबसे सस्ता प्लान 19 रुपये से शुरू होता है जिसमें सब्सक्राइबर को 1 GB डेटा मिलता है और प्लान की वैधता 1 दिन की होती है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए यूं तो कई तरह के अनलिमिटिड प्लान्स ऑफर करती है। लेकिन कुछ प्लान्स की वैधता 1 महीना, 3 महीना ही होती है। ऐेसे में कुछ यूजर्स चाहते हैं कि एक बार रिचार्ज करवाने के बाद लम्बे समय तक रिचार्ज के बारे में सोचना भी न पड़े। साथ ही प्लान में भरपूर डेटा भी मिल जाए। हम आज आपके लिए एयरटेल का ऐसा ही एक प्लान बताने जा रहे हैं जिससे रिचार्ज के बाद आपको एक साल तक कॉलिंग या डेटा की कमी नहीं होगी। साथ ही प्लान में कुछ खास बेनिफिट्स भी मिल जाते हैं। 

एयरटेल का 2,999 रुपये का प्लान (Airtel Rs 2999 Plan): 
Airtel अपने ग्राहकों के लिए लम्बी वैधता के साथ एक ऐसा प्लान पेश करती है जिसके साथ बेनिफिट्स थोक के भाव मिलते हैं। इस प्लान की वैधता पूरे 365 दिन है, यानि 1 साल तक आपको रिचार्ज के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा। इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है। 2जीबी की डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 केबीपीएस हो जाती है। इसके साथ आपको एक साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती जिसमें लोकल और एसटीडी की अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है। इसके अलावा  रोज़ 100 एसएमएस भी मिलते हैं। 

एयरटेल 2,999 प्लान के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स: 
Airtel के 2,999 प्लान के साथ आपके एडिशनल बेनिफिट मिलते हैं जिनमें एक साल के लिए प्राइम वीडियो (Prime Video) ME मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री है। एयरटेल का यह एन्यूअल प्लान Wynk Music का बेनिफिट भी देता है जिसमें आप अनलिमिटेड म्यूजिक का मजा ले सकतें हैं और फ्री म्यूजिक डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

एयरटेल 2,999 प्लान के फायदे यहीं पर खत्म नहीं होते क्योंकि इसके साथ Apollo 24|7 Circle सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसकी वैधता 3 महीने की है। साथ ही FASTag पर यह 100 रुपये का कैशबैक भी देता है। इन सब बेनिफिट्स के अलावा आप इस प्लान के तहत Free Hellotunes भी पाते हैं जिसमें किसी भी गाने को हैलो ट्यून के तौर पर सेट किया जा सकता है और इसे चाहे जितनी बार बदल भी सकते हैं। इस तरह से यह प्लान लॉन्ग टर्म वैलिडिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए ढेर सारे फायदे लेकर आता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »